India’s Most Wanted: स्क्रीनिंग पर अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का नजर आया रोमांटिक अंदाज, देखिए तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक बार फिर साथ नजर आए। 'इंडियाज मोस्ट वांटेड(India's Most Wanted)' की स्क्रीनिंग के दौरान उनका रोमैंटिक अंदाज नजर आया। आप भी देखिए ये तस्वीरें।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रोमांटिक अंदाज में दिखे(फोटो:एपीएच)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से सुनने मिल रही हैं। लेकिन इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी शादी की बात करते हुए कहा था कि उन्हें अभी इसकी जल्दी नहीं है और सही वक्त आने पर ये भी हो जाएगा।

भले ये दोनों अपने रिश्ते की बात न माने, लेकिन आए दिन उनका एक साथ नजर आना इन खबरों को सही ठहराता नजर आता है। ये कपल कई बार एक साथ मूवी डेट से लेकर कई इवेंट पर स्पॉट हुए हैं। हाल ही में एक बार फिर ये दोनों साथ में नजर आए। ये मौका था अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड(India’s Most Wanted)’ की स्क्रीनिंग का।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Movies) की आने वाली इस फिल्म का कल यानि 23 मई को स्पेशल स्क्रीनिंग थी। इस मौके पर अर्जुन के साथ मलाइका अरोड़ा भी इस स्क्रीनिंग के दौरान नजर आईं। यहां ये दोनों एक साथ फोटो क्लिक कराते भी नजर आएं। जहां अर्जुन कपूर ब्लू डेनिम, ब्लैक टीशर्ट और कैप में दिखें वहीं, मलाइका अरोड़ा का व्हाइट टॉप और हाई वेस्ट ब्लू बूटकट डेनिम में दिखीं।

फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ की बात करें, तो इसकी कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में 2007 से 2013 तक की कहानी दिखाई गई है। इस दौरान आतंकियों ने देश के कई बड़े शहरों में 52 धमाके किए थे। इस फिल्म के केंद्र में एक ऐसे खूंखार आतंकी को दिखाया गया है जिसे भारत का ‘ओसामा बिन लादेन’ कहा जाता था। फिल्म का निर्देशन ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘रेड’ जैसी दमदार फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर राजकुमार गुप्ता ने किया है।

जानिए अर्जुन कपूर ने इंडियाज मोस्ट वांटेड मसूद अजहर के ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने पर क्या कहा…

वीडियो में देखिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की असली कहानी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।