इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा, अपनी एक पोस्ट से कमाती है इतने करोड़ रुपए

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) 2019 की इंस्‍टाग्राम रिच लिस्ट (Instagram Rich List) में शामिल हो गई हैं। वह प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्‍ट के लिए बहुत ज्यादा फीस लेती हैं। वह अकेली ऐसी बॉलीवुड स्टार हैं, जिन्‍होंने यह मुकाम हासिल किया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस। (फोटोः इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेस में एक हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपने टैलेंट से लोगों को प्रभावित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनको फॉलो करते हैं और उनके बारे में जानने के लिए लोग इच्छा रखते हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस को इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, प्रियंका चोपड़ा अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितने रुपए कमाती हैं। नहीं! हम बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनस 2019 की इंस्‍टाग्राम रिच लिस्ट (Instagram Rich List) में शामिल हो गई हैं। वह प्रमोशनल इंस्टाग्राम पोस्‍ट के लिए बहुत ज्यादा फीस लेती हैं। हॉपरएचक्यू डॉट कॉम द्वारा शेयर की गई इंस्‍टाग्राम रिच लिस्‍ट के मुताबिक, एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के लिए प्रियंका चोपड़ा को 2,71,000 डॉलर यानी 18690320  (1.87 करोड़) रुपये फीस दी जाती है। वह अकेली ऐसी बॉलीवुड स्टार हैं, जिन्‍होंने यह मुकाम हासिल किया है।

विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल

प्रियंका चोपड़ा इस लिस्‍ट में 19वीं रैंक पर हैं। पहली रैंक पर काइली जेनर हैं जो एक पोस्‍ट के लिए 1,266,000 डॉलर की फीस लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा के अलावा इस लिस्ट में एक भारतीय शामिल है। ये भारतीय को और नहीं बल्कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 1,96,000 डॉलर यानी 1,34,95,071 रुपए फीस लेते हैं।

द स्काई इज पिंक में दिखाई देंगी प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म वाजीराव मस्तानी में  दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ नजर आए थे। अब वह मोस्ट  अवेटेड फिल्‍म द स्‍काई इज पिंक (The Sky Is Pink) में  फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी।  फिल्‍म 11 अक्‍टूबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर हुई वायरल, ट्रोलर्स ने पूछा- अस्थमा सिर्फ दिवाली में होता है?…

वीडियो में देखिए बरेली से हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा का सफर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।