इंटरनेशनल डांस डे 2019: 5 कोरियोग्राफर जो अपनी बेहतरीन डांस से फिल्म इंडस्ट्री में मचा चुके हैं धमाल

आज इंटरनेशनल डांस डे है। इस मौके पर बॉलीवुड के ऐसे ही कोरियोग्राफर के बारे में जानिए जो अपने डांसिंग स्किल से फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा चुके हैं। इन दिग्गज कोरियोग्राफर के डांस के बिना ये बॉलीवुड फिल्में अधूरी सी है।

प्रभुदेवा बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर में से एक हैं(फोटो:इंस्टाग्राम)

हर साल 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे मनाया जाता है। यूनेस्को के परफॉर्मिंग आर्ट के मुख्य पार्टनर डांस कमिटी ऑफ इंटरनेशनल थिएटर इंस्टीट्यूट (आईटीआई) ने इसकी शुरूआत की थी। ये दिन जिन जॉर्ज नोवेरे के जन्मदिन के उपलशक्ष्य में चुना गया। जिन एक फ्रेंट डांसर और बैलेट मास्टर थे। इस दिन को मनाने का उद्देशय लोगों के बीच डांस को लेकर जागरुकता बढ़ाना है। इसके जरिए ये कमिटी सरकार को शिक्षा में डांस की पढ़ाई जोड़ने के लिए पहल करती है। इस बार इंटरनेशन डांस डे पर पहली बार नाइजीरिया में फ्रेंच एम्बेसी द्वारा इसे सेलिब्रेट किया जाएगा।

इस दौरान अलग-अगल डांसर, कोरियोग्राफर और डांस पर्सनैलिटी एक साथ आकर वर्कशॉप अटेंडऔर आर्ट फॉर्म को प्रमोट करते हैं। ये पहल वाकई में काबिले तारीफ है। दुनियाभर में कई मशहूर डांसर ने डांस के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है और इसे एक अलग लेवल पर ले गए हैं। इनमें हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई कोरियोग्राफर का नाम शामिल है। आइए इस मौके पर जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे ही दिग्गज कोरियोग्राफर के बारे में जिनकी पहचान उनका बेहतरीन डांस है और उनके डांस के बिना ये बॉलीवुड फिल्में अधूरी सी है।

प्रभुदेवा
शानदार डांस मूव्स और स्टाइल से उन्होंने बॉलीवुड में माइकल जैक्सन के डांस फॉर्म को फिल्म इंडस्ट्री में पॉपुलर बनाया। अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी की वजह से ये नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से नवाजे जा चुके हैं। उन्होंने अपने इस करियर की शुरूआत तेलुगू फिल्मों से की थी। बाद में अपनी बेहतरीन डांसिंग स्किल से बॉलीवुड में ‘गॉड ऑफ डांस’ बन गए।

सरोज खान
बॉलीवुड की सबसे पुरानी कोरियोग्राफर में से एक हैं, जो हर जेनेरेशन के एक्टर और एक्ट्रेस को अपनी बेहतरीन डांस स्किल सीखा चुकी हैं। अपने 40 साल के लंबे करियर में उन्होंने 2000 से ज्यादा फिल्मों में गाने को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। उन्हें अपने इस हुनर के लिए अब तक 3 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। बॉलीवुड में वो ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’ से फेमस हैं।

रेमो डिसूजा
बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले रेमो डिसूजा आज बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्होंने अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। कई रियालिटी डांस शो के जज रह चुके रेमो कई फिल्मों को डायरेक्टर भी रह चुके हैं। ये ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने पहली 3डी डांस फिल्म ‘एबीसीडी’ बनाई थी।

गणेश अचार्य
सरोज खान की तरह गणेश अचार्य भी बॉलीवुड के पुराने और मंझे कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्होंने अब तक करीब 200 फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। उन्हें 2013 में कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। आपको बता दें कि गणेश ने 12 साल की उम्र में ही डांस करना शुरू कर दिया था। 21 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में बतौर कोरियोग्राफर एंट्री की थी।

फराह खान
फिल्म ‘जो जीता वही सिंकदर’ से बतौर कोरियोग्राफर बॉलीवुड में एंट्री करने वाली फराह खान आज एक फेमस डायरेक्टर के तौर पर भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने 27 साल के करियर में कई ब्लॉकबस्टर गानों के लिए कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्होंने ‘मानसून वेडिंग’ और ‘ कूंग फू योगा’ जैसी इंटरनेशनल फिल्मों के लिए भी कोरियोग्राफी कर चुकी हैं।

वीडियो में देखिए सरोज खान ने कास्टिंग काउज कंट्रोवर्सी से कैसे मचाया बवाल…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।