ईशा अंबानी-आनंद पीरामल संग मुकेश-नीता अंबानी के जबरदस्त डांस ने लूट ली महफिल, देखिए VIDEO

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के अलावा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के डांस ने तो सबको पागल कर दिया है। मुकेश-नीता अंबानी ने शाहरुख खान के गानों पर जमकर नाचा। अंबानी फैमिली रोमांस किंग शाहरुख खान का फैन है।

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल की शादी का जश्न मन रहा है। इनकी शादी के पहले का जश्न राजस्थान का उदयपुर में शुरु हो गया है। शनिवार की रात के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें ईशा और आनंद डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन वर-वधु के अलावा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के डांस ने तो सबको पागल कर दिया है।

मुकेश-नीता अंबानी ने बेटी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शादी करके सबके होश उड़ा दिए हैं। अन्नसेवा, महाआरती से लेकर संगीत कार्यक्रम के साथ जश्न मन रहा है। अब इसके बाद आज संगीत की महफिल सजने वाली है। इसमें अमेरिकन सिंगर बियांसे अपना जादू बिखेरने वाली हैं।

उदयपुर के पिछोला झील के किनारे श्रीनाथ भगवान की महाआरती का आयोजन शनिवार को किया गया। इसके बाद संगीत का आयोजन किया गया था। वहां पर ईशा और आनंद शाहरुख खान की हिट फिल्म कभी अलविदा ना कहना के गाने मितवा… और जब तक है जान… इन दो गानों पर जमकर नाचते दिख रहे हैं। जितना प्यारा गाना है वैसे ही दोनों नाचते दिख रहे हैं। इनका डांस आपका दिल जीत लेगा। यकीन नहीं हो रहा है तो नीचे दिए वीडियो देखिए तो सही…

अंबानी फैमिली का प्यार
ईशा और आनंद के बाद नीता और मुकेश अंबानी भी कहां थमने वाले थे। इन दोनों के बाद नीता और मुकेश अंबानी स्टेज पर जब तक है जान फिल्म के टाइटल ट्रैक पर नाचते दिखे। यानी अंबानी का पूरा परिवार अपने होने वाले दामाद के साथ जमकर नाचा। इसके साथ यह भी पचा चल रहा है कि अंबानी फैमिली रोमांस किंग शाहरुख खान का फैन है। इसके अलावा यह भी पता चल रहा है कि इनकी फैमिली को रोमांटिक गानें कुछ ज्यादा ही पसंद हैं!

झील किनारे जश्न
अंबानी परिवार की शादी का जश्न पूजा-पाठ और दान से शुरू किया गया। उदयपुर के पिछोला झील के किनारे श्रीनाथ भगवान की महाआरती की गई। इसके बादा गाला डिनर में लजीज व्यंजन का मेहमानों ने लुफ्त उठाए। इसके साथ सिंगर अरिजीत सिंह के गीतों ने सबका दिल चुरा लिया। इस दौरान अरिजीत सिंह ने पसंदीदा गानों से महफिल को जवां कर दिया। इस मौके पर अंबानी और पीरामल परिवार की ओर से मेहमानों का शानदार स्वागत किया जा रहा था।

यहां देखिए सेलिब्रेशन के लिए गए मेहमानों की तस्वीरें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.