Isha Ambani Wedding: आज इस अमेरिकन सिंगर का उदयपुर में चलेगा जादू, आज की शाम होगी खास

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी (Isha Ambani and Anand Piramal Wedding) में अमेरिकन स्टार भी पहुंचने लगे हैं। अमेरिकन सिंगर बियांसे (Beyonce) उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। आज की शाम संगीत कार्यक्रम हो सकता है।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी (Isha Ambani and Anand Piramal Wedding) में अमेरिकन स्टार भी पहुंचने लगे हैं। अमेरिकन सिंगर बियांसे (Beyonce) उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। इससे पता चल रहा है कि आज की शाम संगीत कार्यक्रम हो सकता है। इसमें मेहमान अमेरिकन संगीत का आनंद उठाएंगे। इससे पहले बॉलीवुड के सिंगर यहां पर रंग जमा चुके हैं। अब विदेशी सिंगर भी अपना जलाव बिखेरते नजर आएंगे।

इससे पहले शनिवार की रात बॉलीवुड के सिंगर अरिजीत सिंह ने गाना गाकर मेहमानों की शाम हसीन बना दी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी यहां पर पहुंची हैं। यहां पर देश-विदेश से स्टार्स, राजनेता और बिजनेसमैन प्री-वेडिंग के लिए आए हैं। इसके बाद वे मुंबई शादी के लिए रवाना होंगे जो कि 12 दिसंबर को होने वाली है।

ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन उदयपुर में चल रही है। इसी बीच ईशा की पसंदीदा सिंगर बियांसे के पहुंचने की तस्वीर सामने आई है। बियांसे उदयपुर एयरपोर्ट पर बेहद खुश नजर आ रही है। इनकी मुस्कान से जाहिर हो रहा है कि वे आज के कार्यक्रम को लेकर एक्साइटेड हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि ईशा और आनंद के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए खासकर संगीत कार्यक्रम चुनिंदा कलाकारों के लिए रखे गए हैं। संगीत का रंग शादी के हर रस्म में देखने को मिलेगा।

बियांसे अमेरिका की सबसे मशहूर गायिका हैं। इनकी आवाज में जितना जादू है उतना ही ये हॉट और सेक्सी भी मानी जाती हैं। अगर इनके सोशल मीडिया अकाउंट को गौर से देखें तो वहां सारी बातें दिख जाती हैं। शायद इसलिए इनके चाहने वालों की संख्या हर देश में है। एक बात तो साफ है कि आज के कार्यक्रम में बिजली गिरने वाली है। मेहमानों को अपना दिल थामकर बैठना होगा। आज का खास कार्यक्रम शाम के 07.30 बजे से शुरू होने वाला है। 10 दिसंबर को बियांसे वापस लौट जाएंगे।

यहां देखिए एक वीडियो…

यहां देखिए बियांसे की खास तस्वीरें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.