गुजराती रंग में रंगी ‘धनकुबेर’ नीता अंबानी, बेटी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बांधा समां

ईशा और नीता अंबानी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें दोनों मां-बेटी बेहद की प्यारी नजर आ रहीं हैं। ईशा और नीता अंबानी की इस तस्वीर में...

रिलायंस कपंनी के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी मंगेतर आकाश पिरामल के साथ 12 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं इस दौरान ईशा और नीता अंबानी की तस्वीर सामने आई है। जिसमें दोनों मां-बेटी बेहद की प्यारी नजर आ रहीं हैं। ईशा और नीता अंबानी की इस तस्वीर में सोशल मीडिया में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सूत्रों के मुताबिक ये तस्वीर शादी के पहले होने वाले सेलिब्रेशन गरबा फंक्शन के दौरान की है। इसमें ईशा और नीता अंबानी ट्रेडिशनल अवतार में गुजराती स्टाईल में नजर आ रहीं हैं। जबकि ईशा ने पीच कलर का लहंगा पहना हुआ है। इसमें मल्टीकलर से कांच और धागे से डिजाइन है। इस आउटफिट को अब्बू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। वहीं नीता अंबानी ने पीले और मेंजटा कलर का आउटफिट पहन रखा था। इसमें धागे का काम किया हुआ था।

मां-बेटी दोनों ही इस लुट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। इनकी तस्वीरें फोटो ग्राफर अब्बू जानी-संदीप खोसला और मेकअप आर्टिस्ट मिक्की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताते चलें कि ईशा अंबानी-आनंद पीरामल 12 दिंसबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद 450 करोड़ के पांच मंजिला अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। इस प्रॉपटी को 2012 में आनंद पीरामल के पापा अजय पीरामल ने हिंदुस्तान यूनिलीवर से 6 साल पहले खरीद था।

मुंबई के वर्ली में समुंद्र के किनारे स्थित इस अपार्टमेंट में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बाद अपनी आगे की जिंदगी बिताएंगे। ओल्ड गुलीटा नाम के इस अपार्टमेंट को स्वाती और अजय पिरामल की तरफ से शादी के तोहफे के तौर पर आनंद और ईशा को दिया जा रहा है।

वहीं मुंबई नगर निगम ने इस साल 19 सितंबर को इस संपत्ति को मंजूरी दे दी और पिरामल फैमिली को इस पर अधिकार जमाने की अनुमति दी थी। जबकि अंबानी निवास एंटीलिया देश में सबसे ज्यादा संपत्ति वाला निवास माना जाता है, शादी के बाद ईशा अंबानी का होने वाला घर भी इसी तरह की लीग में है।

वेल आपका नीता अंबानी और ईशा अंबानी की शादी पर क्या कहना है हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।