इटली में ‘दीपवीर’ की सिंधी रस्म से शादी पर विवाद, सिख समुदाय ने लगाया बहुत बड़ा आरोप

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद विवाद शुरू हुआ है। इटली सिख समुदाय की ओर से आनंद करज रस्म को लेकर आपत्ति जताई गई है। इस पर बवाल मचता दिख रहा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद विवाद शुरू हुआ है। इटली के सिख समुदाय की ओर से आनंद करज रस्म को लेकर आपत्ति जताई गई है। सिख समुदाय ने बताया है कि दीपिका-रणवीर सिख समुदाय के नियमों के साथ खिलवाड़ किया है। शादी के बाद विवाद शुरू होने से दीपिका-रणवीर को थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही सिख समुदाय के विरोध जताने की आशंका भी बढ़ती दिख रही है। अब देखना है कि दीपिका और रणवीर की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है। वैसे ये मामला तो फिलहाल बढ़ता दिख रहा है।

पिंकाविला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सिख समुदाय के अध्यक्ष (इटली) सुखदेव सिंह कंग ने बताया कि अकाल तख्त (हुकुमनामा) को गुरुद्वारा से कहीं और नहीं ले जाया जा सकता है। ये सिख समुदाय में प्रतिबंधित है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। ये सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। इसके बाद भी भाई नरेंद्र सिंह दीपिका-रणवीर की शादी के लिए इटली चले गए और वहां जाकर ‘हजूरी रागी’ के साथ शादी कराए जो कि बिलकुल गलत है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ये सबसे बड़ी गलती है।

दीपिका-रणवीर की गलती?
दीपिका-रणवीर की ओर से ये बात कही गई है कि इटली में 15 नवंबर को आनंद करज रस्म के अनुसार शादी की गई है। इससे यह साफ पता चल रहा है कि वहां पर शादी के लिए सिंधी परंपराओं का पालन किया गया होगा। जबकि, सुखदेव सिंह कंग की बातों पर गौर करें तो ये रस्म बिना गुरुद्वारा गए हुए पूरी नहीं हो सकती है। लेकिन दीपवीर ने बिना गुरुद्वारे में गए ही आनंद करज रस्म से शादी कर ली। इन्हीं बातों को लेकर सिख समुदाय की ओर आपत्ति जताई जा रही है। बताते चलें कि दीपिका और रणवीर शादी करने के बाद 18 नवंबर को मुंबई लौट आए हैं।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.