सोनम कपूर लेंगी 8 मई को साथ फेरे, अनिल कपूर ने कहा गर्व का दिन

8 मई को उठेगी सोनम की डोली, दूल्हे राजा आनद आहूजा हुए दीवाने

8 मई को उठेगी सोनम की डोली, दूल्हे राजा आनद आहूजा हुए दीवाने

 

 

सोनम कपूर की शादी की घोषणा आधि‍कारिक रूप से हो चुकी है। सोनम की शादी की तैयार‍ियों की जिम्मेदारी उनके माता-पिता और भाई-बहन पर है। सोनम वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में व्यस्त है। खैर, सोनम कपूर की शादी मुंबई में होगी और इसके लिए दोनों परिवारों ने पूरे इंतजाम भी कर लिए हैं। दोनों परिवारों में शादी को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन तारीख का ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब दोनों परिवारों ने मिलकर शादी का ऐलान कर दिया है। कपूर और आहूजा फैमली ने शादी की तारीख का ऐलान करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुश और गर्व का विषय है। कपूर और आहूजा परिवार को सोनम और आनंद की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। 8 मई को मुंबई में सोनम और आनंद की शादी होगी। ये एक बेहद निजी मामला है और हम आप सबसे रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सब हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। आपका प्यार और दुआएं हमारे इस खास मौके को और भी खास बनाएगा। शुक्रिया।

वैसे सोनम कपूर को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए इंडस्ट्री फैन्स काफी उत्साहित हैं। सोनम ने हाल ही में ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी के मौके पर लुक की च्वॉइस को शेयर किया था। सोनम ने कहा था कि वह एक कंफर्टेबल ब्राइडल लुक में नजर आना चाहती हैं।
आपको बता दें कि सोनम और आनंद पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन वे कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आए थे और सोशल मीडिया पर अपने सफर की यादें साझा की थीं।
पिछले दिनों मुंबई में हुए एक इवेंट में आये सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर के शादी से जुड़ी किसी भी बात को मीडिया से नहीं छिपाया जायेगा। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा वह इस प्रश्न का उत्तर देंगे। और लगता है कि अब यह सही समय आ गया है।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

View Comments (1)