फेक न्यूज फ़ैलाने वालों पर भड़के जावेद जाफरी, बोले- सच्चाई बताओ, नहीं तो कोर्ट…

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) को भी फेक न्यूज के माध्यम से किसी ने निशाना बनाने की कोशिश की। इस बारे में जानकारी मिलते ही एक्टर जावेद ने तुरंत एक्शन लिया है।

जावेद जाफरी की तस्वीर (फोटो:इंस्टाग्राम)

आज के समय में सोशल मीडिया (Social Media) लोगों के लिए खबरें देने वाला एक अच्छा और सरल माध्यम बन गया है। लेकिन ये प्लेटफार्म जितना अच्छा है उतनी ही खतरनाक भी है। बहुत से लोग (असमाजिक तत्व) इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। असमाजिक तत्व अक्सर फेक न्यूज का सहारा लेते हैं। अब बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) को भी फेक न्यूज के माध्यम से किसी ने निशाना बनाने की कोशिश की। इस बारे में जानकारी मिलते ही एक्टर जावेद ने तुरंत एक्शन लिया है।

जावेद जाफरी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से फेक न्यूज़ फ़ैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘वैसे तो मैं पर्सनल वीडियो कभी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करता हूं। लेकिन अब जरूरत है। ये ऐसा समय है जब इंसानों को महामारी घेरे हुए है लेकिन फिर भी देश में ये सब चल रहा है। फेक न्यूज हिंदू-मुस्लिम और हेट हर तरफ फैलाया जा रहा है।

Coronavirus: देश में बिना लक्षण वाले Corona की चपेट में सबसे ज्यादा, डॉक्टर्स की बढ़ी परेशानी

जावेद जाफरी ने आगे बताया कि किसी अरविंद नाम के व्यक्ति ने सबसे पहले ये गलत बात फैलाई है। जावेद ने कहा है कि उनके खिलाफ तो भैया पूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि पीएम मोदी ने भी कहा है कि फेक न्यूज चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

अपने इस वीडियो में उन्होंने लास्ट में कहा है कि जब भी देश में लोगों को एक होने की जरूरत होती है। उस समय ऐसे वीडियो के माध्यम से अशांति फैलाने की साजिश की जाती हैं। जो बहुत गलत है। उन्होंने अपने फैंस से वीडियो को शेयर करने की अपील की है।

Coronavirus: क्या सिक्कों और नोट के छूने से फैलता है कोरोना वायरस? जानिए इस पर WHO ने क्या कहा

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.