Jabariya Jodi Trailer: फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, जबरन शादी करवा रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा-परिणीति चोपड़ा

जबरिया जोड़ी फिल्म (Jabariya Jodi Movie Trailer) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से आपका दिल जीत लेंगे।

जबरिया जोड़ी फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi Movie Trailer) का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। सिद्धार्थ दहेज के लालची दूल्हों को किडनैप कर उनकी सरप्राइज शादी करवा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर शुरू होते ही बिहार में तीन तरह से शादियों का जिक्र हो रहा है। पहला- हिम्मतवालों की अरेंज जोड़ी. दूसरा- किस्मत वालों की लव जोड़ी और तीसरा- दहेज के लालचियों की जबरिया जोड़ी।

जबरिया जोड़ी फिल्म के ट्रेलर से साफ हो रहा है कि बबली यानी परिणीति चोपड़ा का अभय सिंह यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दिल आ जाता है। अभय बबली से शादी करने से इंकार कर देता है। अभय सिंह जोकि खुद दूल्हों को अगवा कर शादी करवाता है, बबली उसे अगवा कर उससे शादी करने का प्लान बनाती है और इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है।

देखिए जबरिया जोड़ी फिल्म का सॉलिड ट्रेलर…

बताते चलें कि जबरिया जोड़ी फिल्म बिहार के प्रचलित पकड़वा विवाह पर आधारित है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के मोशन पोस्टर्स रिलीज किए थे, जिसमें ट्रेलर की रिलीज डेट के बारे में बताया गया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के अलावा संजय शुक्ला, अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी और नीरज सूद अहम किरदारों में हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हंसी तो फंसी के बाद एक बार फिर सिद्धार्थ और परिणीति की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

जबरिया जोड़ी फिल्म (Jabariya Jodi Movie Release Date) अपनी रिलीज डेट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है। पहले यह फिल्म इसी साल 17 मई को रिलीज होनी थी। बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाते हुए फिल्म को 12 जुलाई को रिलीज करने का फैसला लिया गया। अब मेकर्स इसे 2 अगस्त को रिलीज कर रहे हैं। इस दिन सोनाक्षी सिन्हा, बादशाह और वरुण शर्मा की फिल्म खानदानी शफाखाना (Khandaani Shafakhana Movie) भी रिलीज हो रही है।

…जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर पर परिणीति चोपड़ा ने किया मजेदार कमेंट

यहां देखिए परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर का रोमांस

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।