जैकी श्रॉफ बने लखन अनिल कपूर के भैया राम, पहुंचेंगे सोनम कपूर की शादी में

जैकी श्रॉफ को आई 'लखन' की याद सोनम की शादी में पहुंचेंगे 'भैया राम'

जैकी श्रॉफ को आई 'लखन' की याद सोनम की शादी में पहुंचेंगे 'भैया राम'

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर कई फिल्म में साथ नज़र आये हैं| लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें इंडस्ट्री में ‘राम-लखन’ की जोड़ी के तौर पर लोग याद रखते हैं| जल्द ही अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी होनी वाली है| उनकी शादी की तैयारियां ज़ोरों-शोरों से चल रही हैं| उनकी शादी के कार्ड भी अपनों में बाँट दिए गए हैं| ऐसे में मीडिया से मुख़ातिब जैकी श्रॉफ से सोनम कपूर की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे आपको उनकी और अनिल कपूर की दोस्ती के बारे में पता चल जायेगा|

आपको बता दें जल्द ही जैकी श्रॉफ ‘फेMous’ नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे जैकी दादा से सोनम कपूर की शादी में जाने का सवाल किया गया तो उनका कहना था|- ‘सोनम मेरी भतीजी की तरह है। यह मेरे भाई की बेटी की शादी है।मैं जरूर जाऊंगा। आखिरकार अनिल मेरा लखन है। अगर राम ही नहीं जाएगा तो और कौन जाएगा।?’

गौरतलब है कि, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है| लेकिन सबसे ज्यादा साल 1989 में आयीं इन दोनों की फिल्म ‘राम-लखन’ रिलीज हुई थी जिसमें परदे पर दोनों की जोड़ी ने धमाल मचा दिया| इस फिल्म में जैकी ने अनिल कपूर के बड़े भाई राम का रोल निभाया था तो वहीं अनिल ने छोटे भाई लखन का। इस फिल्म के रिलीज़ होने के बाद दोनों बॉलीवुड में ‘राम-लखन’ के नाम से फेमस हो गए|

सोनम कपूर की शादी में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं| कपूर परिवार इस शादी की तैयारी ज़ोरों शोरों से कर रहा है| सोनम कपूर की शादी, हल्दी और मेहँदी की खबरें पहले ही रिपोर्ट्स में आ गयी हैं | अब ऐसे में शादी के कुछ दिन पहले ही हर्षवर्धन कपूर अपनी फिल्म के ट्रेलर लांच पर पहुंचे थे| जहाँ पर उनसे पूछा गया कि वो सोनम कपूर को क्या तोहफ़ा देने वाले हैं| ऐसे में उन्होंने कहा, “फिल्मों में इतनी कमाई नहीं होती कि बहन को तोहफा दे सकूं।’ यही नहीं बल्कि हर्षवर्धन ने कहा कि मैं उन्हें गले लगाकर बहुत सारा प्यार दूंगा।” उनकी इस बात पर अनुराग कश्यप ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘हर्षवर्धन अपनी बहन के संगीत में मन मां इमोशन जागे रे पर डांस करेंगे।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।