लॉकडाउन में जैकी श्रॉफ अपने परिवार से हैं दूर, चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाते आये नजर, देखें तस्वीरें

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) एक जरुरी काम से फार्मा हाउस गए थे और तभी लॉकडाउन हो गया है और वह अपने घर नहीं लौट सके। उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने बताया था कि खंडाला के फार्महाउस में कुछ नए पेड़ पौधे लगाने और प्री-मानसून वर्क करने गए थे।

Jackie Shroff

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपने परिवार से दूर अपने फार्म हाउस में फंस गए है। वह फार्म हाउस अकेले क्वारंटाइन है उनके साथ उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं है। बताया जा रहा हैं कि जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) एक जरुरी काम से फार्मा हाउस गए थे और तभी लॉकडाउन हो गया है और वह अपने घर नहीं लौट सके। उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ (Ayesha Shroff) ने बताया था कि खंडाला के फार्महाउस में कुछ नए पेड़ पौधे लगाने और प्री-मानसून वर्क करने गए थे। और हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें जैकी अपने हाथों से मिट्टी का बर्तन बनाते दिखाई दे रहे हैं।

यह तस्वीर जैकी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हमने कभी सोचा भी नहीं था की दिग्गज कलाकार ऐसे काम भी करते होंगे। जैकी श्रॉफ को मिट्टी के बर्तन बनाते देख सच में गांव की आ जाती है।

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, माटी से पूछ, आज सिकंदर कहां है? एक फॉलोअर ने कमेंट में लिखा हैं, सर आपने दिल खुश कर दिया। वहीँ एक शख्श लिखते है, ‘एक ही तो दिल है कितने बार जीतोगे। वहीँ एक फॉलोवर पूछ रहा है क्या यह शूट के लिए है?

लॉकडाउन के बीच ज्यादातर सिलेब्स सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं। आपको बता दें, जैकी श्रॉफ की तरह कई सेलिब्रिटीज भी अपने परिवार से दूर फंसे है, सोनू निगम इस समय दुबई में है और सलमान खान अपने पनवेल फार्म हाउस में है। उनके साथ जैकलिन फर्नांडीस भी है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: