जैकी श्रॉफ ने बेटे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते की बताई सच्चाई, कहा- वो अपनी मर्यादा कभी पार नहीं करेगा

जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर बात की और उनके रिलेशनशिप की सच्चाई बताई। उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम है कि उनका बेटा अपनी मर्यादा कभी पार नहीं करेगा।

जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी (फोटो:ट्विटर)

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी भले अपने रिश्ते को पब्लिकली कबूल नहीं करते हैं, लेकिन मीडिया और फैंस के बीच उनके रिश्ते की आई दिन चर्चा होती रहती है। ये दोनों साथ में फिल्म ‘बागी 2’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा ये जोड़ी एक म्यूजिक एलबम में भी दिखी थी। रील और रियल लाइफ दोंनो जगह उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है।

सिर्फ टाइगर ही नहीं, उनके घर के दूसरे फैमिली मेंबर्स भी दिशा के साथ हैंगआउट करते नजर आ जाते हैं। टाइगर की बहन कृष्णा के इंस्टाग्राम पर आप उनकी और दिशा की कई तस्वीरें भी देख सकते हैं। टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अब तक किसी ने कोई बात न की हो, लेकिन अब टाइगर के पिता और एक्टर जैकी श्रॉफ ने इशारों इशारों में उन दोनों के रिश्ते पर मोहर लगा दी है। आप भी जानिए क्या कहा जैकी श्रॉफ ने।

जानिए क्या कहा एक्टर जैकी श्रॉफ ने
हाल ही में बॉम्बे टाइम्स के एक इंटरव्यू के दौरान जैकी से टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने अपने कूल और बिंदास स्टाइल में जवाब देते हुए कहा, ‘ मैं इन सबमें नहीं पड़ता हूं। मैं खाली ढील दे देता हूं। टाइगर ने पच्चीस साल तक बिनी गर्लफ्रेंड के जिंदगी बिताई है। अभी एक है तो उसको रहने दो। उसे गर्लफ्रेंड मिल गई मैं इस बात से खुश हूं। लेकिन उसको एक टिचकी दी है मैंने। वो जिंदगी का महत्व जानता है और ये भी जानता है कि उसे सोशल फ्रेमवर्क में कैसे लेकर चलना है। वो जानता है कि वो एक मर्यादा की रेखा को कभी पार नहीं करेगा।’

ये पहली बार नहीं हआ है कि जग्गू दादा ने उन दोनों के रिश्ते को लेकर ऐसा कहा है। इससे पहले भी वो इन दोनों को लेकर सीधे न सही लेकिन इशारों इशारों में बात कर चुके हैं।

उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था, ‘टाइगर को उसकी पहली दोस्त मिल गई है। वो भी एक लड़की। इसके बाद वो कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों के पसंद एक हैं। दोनों को डांस करना पसंद है। वो एक आर्मी फैमिली से आती है। उसे अनुशासन का मतलब पसंद है। क्या पता आने वाले वक्त में दोनों शादी कर लें फिलहाल तो वो दोस्त हैं।’

जानिए टाइगर और दिशा की फिल्मों के बारे में
टाइगर श्रॉफ करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के अलावा बागी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आने वाले हैं। वहीं, दिशा पटानी सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी।

वीडियो में देखिए कैसे टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी को शिल्पा शेट्टी के बेटे ने डांस में कैसे टक्कर दी…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।