जैकलीन फर्नांडीज का एक बार फिर दिखेगा ग्लैमरस लुक, इस मैगजीन कवर पर आएंगी नजर

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) 'कॉस्मोपोलिटन (Cosmopolitan)' के इस महीने के कवर पेज पर अपना जलवा बिखरती नजर आएंगी। उनके इस खूबसूरत लुक और मुस्कान को देखकर आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे।

जैकलीन फर्नांडिस(फोटो:विरल/मानव)

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। फिल्में हो या कोई इवेंट इस एक्ट्रेस का कई ग्लैमरस लुक आए दिन आपको नजर आ जाएगा। हाल ही में एक बार फिर ये एक्ट्रेस अपना जलवा बिखेरती नजर आई हैं। इस बार वो फिल्म नहीं, बल्कि एक मैगजीन के कवर पर अपने स्टाइल का जादू चलाती नजर आएंगी।

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez look) ‘कॉस्मोपोलिटन (Cosmopolitan)’ मैगजीन के मई महीने के कवर पेज पर नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी गॉर्जियस और स्टाइलिश है। इस कवर पेज पर वो पिंक आउटफिट में दिख रही हैं। पिंक क्रॉप टॉप को उन्होंने पिंक पेंसिल स्कर्ट से पेयर किया है, जो काफी खूबसूरत है।

इस लुक को एक्ट्रेस ने खुले बालों, येलो ईयररिंग्स और एक रिंग से पूरा किया। मेकअप की बात करें, तो लुक के हिसाब से ये परफेक्ट है। जैकलीन के इस लुक की खूबसूरती उनकी मुस्कान ने और बढ़ा दी। उनका ये अंदाज काबिले तारीफ है। वाकई में ये सही मायने में दीवा है। उनका चाहे इंडियन लुक हो या वेस्टर्न, सभी काबिले तारीफ होता है।

गौरतलब हो कि ये एक्ट्रेस जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने वाली हैं। ये नेटफ्लिक्स के थ्रिलर ड्रामा वेब सीरिज ‘मिसेज सीरियल किलर’ से डेब्यू करेंगी। कुछ वक्त पहले ही इस वेब सीरिज से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था। इसे फराह खान के पति शिरिष कुंदर डायरेक्ट करेंगे।

जानिए जैकलीन फर्नांडिस की फिट बॉडी का क्या है सीक्रेट मंत्रा…

वीडियो में देखिए लिप सर्जरी के बाद कैसे जैकलीन फर्नांडिस का चेहरा बिगड़ गया…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।