Jai Jai Shivshankar Song: रिलीज होते ही छाया वॉर फिल्म का ये गाना, मस्ती में डूबे दिखें ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ

वॉर (War) फिल्म का नया गाना जय जय शिव शंकर (Jai Jai Shivshankar Song) रिलीज हो गया है। देखिए कैसे डांस में एक दूसरे का साथ देते नजर आएं ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ डांस करते हुए (फोटो साभार- यूट्यूब क्लिप)

फिल्म वॉर (War) का नया गाना जय जय शिव शंकर (Jai Jai Shivshankar Song) रिलीज हो गया है। इस गाने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर हो भी क्यों न इस गाने में एक साथ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जो धमाल मचाने वाले थे। इस गाने में होली के रंग में रंगते हुए दोनों स्टार्स अपने डांस का जलवा बिखरेते नजर आए हैं। दोनों ही एक्टर्स  जज जय शिव शंकर गाने में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।

गाने की शुरुआत में एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff Hrithik Roshan News Song) अपने डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद होती है ऋतिक रोशन की कुर्ता और जींस पहने हुए धमाकेदार एंट्री।गाने में एक सीन दिखाया जाता है जिसमें टाइनर ऋतिक की ओर हाथ बढ़ाते है, लेकिन एक्टर उनका हाथ नहीं थामते।  अगले ही पल दोनों हाथ मिलाते हुए बाद में  डांस करने लगते हैं। गाने में ये साफ देखने को मिला है कि फिल्म के अंदर पहले एक दूसरे के दोस्त होते हैं।

यहां देखिए जय जय शिव शंकर गाना

इस गाने के सिंगर विशाल ददलानी और बेनी दयाल है। इसका म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। गाने के लिरिक्स  कुमार ने लिखे हैं। जय जय शिव शंकर गाने से पहले फिल्म का गाना घुंघरू रिलीज हुआ था। इस गाने ने आते ही लोगों के दिलों पर राज करना शुरु कर दिया। वॉर फिल्म के इस गाने की तारीफ करते हुए लोग ट्विटर पर कई पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ये फिल्म सिनेमा घरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। हर कोई इन दोनों एक्टर्स को एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना जरूर चाहेगा।

यहां देखिए फिल्म वॉर का ट्रेलर…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।