इन तस्वीरों के वायरल होने पर फिर शुरू हुईं जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के रिलेशनशिप में होने की अटकलें

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर कई बार कह चुके हैं कि वह दोनों रिलेशनशिप में नहीं हैं। हाल ही में दोनों एक ही जैसी हुडी पहने हुए नजर आए और एक बार फिर उनके रिलेशनशिप में होने की चर्चा शुरू हो गई।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर 'धड़क' फिल्म में नजर आए थे। (फोटो- इंस्टाग्राम)

जाह्नवी कपूर ने ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर उनके को-स्टार थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म से इतर जाह्नवी और ईशान की केमिस्ट्री को देख ऐसा कई बार कहा गया कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कई बार उन्होंने मीडिया के सामने आकर उनके रिलेशनशिप में होने वाली खबरों का खंडन किया। एक बार फिर इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल जाह्नवी और ईशान एक ही जैसी हुडी पहने हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के फैंस ने उनकी इन तस्वीरों को ढूंढ निकाला है। इन तस्वीरों में जाह्नवी उसी रेड कलर की हुडी में नजर आ रही हैं जिसे पहन कुछ समय पहले ईशान खट्टर मिरर सेल्फी लेते हुए नजर आए थे। जाह्नवी और ईशान की इन तस्वीरों के बाद एक बार फिर उनके फैंस अपने फेवरिट सेलेब्स के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस क्लब इन तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। यूजर्स बेहद प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग तो उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।

देखें वायरल हो रही ईशान और जाह्नवी की तस्वीरें…

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ईशान खट्टर अपने बड़े भाई शाहिद कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ में आए थे। करण जौहर ने ईशान से जाह्नवी के साथ उनके संबंधों के बारे में सवाल किया था। हालांकि तब भी ईशान ने जाह्नवी को अपना अच्छा दोस्त बताया था। इस बात पर उनके भाई शाहिद मजाकिया लहजे में शक जताते हुए उन्हें छेड़ रहे थे। बताते चलें कि इससे पहले यह भी खबरें आई थीं कि जाह्नवी अपने बचपन के दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही हैं। तब जाह्नवी ने इन खबरों का खंडन किया था।

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह शौर्य वीर पुरस्कार से सम्मानित एयरफोर्स की फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में काम कर रही हैं। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होगी। वहीं ईशान खट्टर भी अनाम फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

देखें

देखें यह वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।