जान्हवी कपूर के राज़ खोलेंगी ख़ुशी कपूर, इस चैट शो में दोनों बहनें दिखेंगी पहली बार

ख़ुशी कपूर जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ एक चैट शो में नज़र आने वाली हैं, क्या आप दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं?

जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स हैं जो अपने प्रतिभाशाली माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हैं और बॉलीवुड में अपना डेब्यू करते है| बॉलीवुड में ऐसी ही एक जोड़ी है श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां, जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर की। जान्हवी ने पिछले साल करण जौहर के प्रोडक्शन की पहली फिल्म धड़क में ईशान खटर के साथ बॉलीवुड में शुरुआत कर ली थी। हालाँकि, उनकी छोटी बहन ख़ुशी कपूर ने कभी भी किसी भी फिल्म या टीवी शो में ऑफिशियल तौर पर एंट्री नहीं की है| हालाँकि इसके बाद भी ख़ुशी के कई फैंस है जो उन्हें बड़े परदे पर देखना चाहते है|अब खबरों की माने तो पहली बार दोनों कपूर बहनें टीवी चैट शो पर अपने राज़ उगलते नज़र आएंगे। हां, डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार, जान्हवी और ख़ुशी नेहा धूपिया के चैट शो, वोग BFFs के नए सीज़न में एक साथ नज़र आ सकती है|

इसके पहले पादुकोण बहनों, दीपिका और अनीशा को इस शो पर पहली बार एक साथ देखा गया था| यह उस सीज़न का एक मजेदार एपिसोड था क्योंकि अनीशा ने दीपिका के कई सीक्रेट को सभी के सामने खोला था| जिनके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। अब, जान्हवी और ख़ुशी के शो में एक साथ आने की खबर के साथ, हम पहले से ही एपिसोड को देखने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते। डीएनए के रिपोर्ट्स की मानें तो, जान्हवी और खुशी 21 जनवरी, 2019 को शो के तीसरे सीजन की शुरुआत करती नज़र आएँगी।

सोशल मीडिया पर उनके बांड को देखकर ऐसा लगता है कि ख़ुशी अपनी बड़ी बहन जान्हवी के बारे में बहुत कुछ कहना होगा। इससे पहले, जान्हवी ने एक इवेंट पोस्ट के लिए ख़ुशी की ड्रेस पहनी थी जिसके बाद ख़ुशी बहुत ही नाराज़ हो गयी थी| जान्हवी ने ये सोशल मीडिया पर शेयर किया था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।