जान्हवी कपूर का बेली डांस सोशल मीडिया पर लगा रहा आग, ‘डांस दीवाने’ की धुन पर नाचीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का बेली डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। जान्हवी ने 'डांस दीवाने 2' (Dance Deewane 2) की धुन पर शो के जज शशांक खेतान का दिया हुआ चैलेंज पूरा किया।

जान्हवी कपूर का बेली डांस अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। (फोटो/वीडियो- विरल भयानी)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) की बायोपिक फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘रूही अफ्जा’ (Roohi Afza Movie) की शूटिंग भी शुरू कर दी है। जान्हवी इस समय एक चैलेंज पूरा करने को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने ‘डांस दीवाने 2’ (Dance Deewane 2) के जज शशांक खेतान के दिए चैलेंज को बेली डांस कर पूरा किया।

दरअसल रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शो को माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), शशांक खेतान (Shashank Khaitan) और तुषार कालिया (Tushar Kalia) जज करेंगे। जजों ने जान्हवी कपूर को डांस चैलेंज पास किया था, जिसके बाद जान्हवी ने शो की सिग्नेचर धुन पर बेली डांस कर इसे पूरा किया।

जान्हवी कपूर का बेली डांस वीडियो वायरल हो रहा है…

जान्हवी कपूर ने इस चैलेंज को अपनी डांस क्लास के दौरान पूरा किया। जान्हवी के मूव्स देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस डांस क्लासेज पर काफी मेहनत कर रही हैं। उनके इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक्ट्रेस के फैंस बेहद प्यार भरे कमेंट कर रहे हैं और उनके डांसिंग मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘डांस दीवाने 2’ की ओर से सलमान खान को भी यह चैलेंज दिया गया है, लेकिन दबंग खान ने अभी तक इसे एक्सेप्ट नहीं किया है। बताते चलें कि जान्हवी कपूर इन दिनों ‘रूही अफ्जा’ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और वरुण शर्मा अहम किरदारों में नजर आएंगे।

विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना पसंद करेंगी? ये था जान्हवी कपूर का जवाब

श्रीदेवी की अचानक मौत से सदमे में था परिवार, क्या हुआ था 24 फरवरी, 2018 की रात? देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।