हैप्पी बर्थडे जाह्नवी कपूर: इतने साल की हुईं श्रीदेवी की लाडली, ऐसा है सोनम-अर्जुन कपूर से उनका रिश्ता

जाह्नवी कपूर का आज 22वां जन्मदिन है। इस मौके पर बहन सोनम कपूर ने उनको खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। यहां हम आपको बताएंगे जाह्नवी कपूर का बहन सोनम कपूर और भाई अर्जुन कपूर के बीच रिश्ते कैसे रिश्ते रहे हैं।

जाह्नवी कपूर का आज 22 सा की हो गईं। (फोटोःइंस्टाग्राम)

जाह्नवी कपूर का आज 22वां जन्मदिन है। अपने जन्गमदिन से एक दिन पहले जाह्नवी कपूर ने प्रयागराज में गंगा आरती की। वह वाराणसी की गलियों में देशी फूड्स का आनंद लेती हुई भी नजर आईं। आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर मां श्रीदेवी के लुक पर होने की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। पिछले साल जुलाई में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इस फिल्म में उनके काम की तारीफें की गई। जाह्नवी कपूर को श्रीदेवी जैसा कहा जाने लगा। उनके ग्लैमरस लुक और स्टाइल को श्रीदेवी जैसा कहा जाने लगा। फिल्म क्रिटीक से लेकर ऑडियंस तक ने उनके काम को सराहा। हालांकि यह फिल्म मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी, बेटी जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को देखना चाहती थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पिछले साल जाह्नवी कपूर के जन्मदिन से दस दिन पहले ही श्रीदेवी दुर्घटनावश का मौत का शिकार हुईं।

जाह्नवी कपूर के बर्थडे के मौके पर उनकी चाचा की लड़की यानि अनिल कपूर की बेटी सोनम  ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बचपन का फोटो शेयर किया है।  इसमें उन्होंने एक छोटी बच्ची को गोद में पकड़ रखा है। ये छोटी बच्ची और कोई जाह्नवी कपूर हैं। सोनम कपूर ने लिखा,हैप्पी हैप्पी बर्थडे बेबी जानू, बेबी गर्ल को बहुत सारा प्यार, हमेशा इस गॉर्जियस स्माइल में हंसते रहना।’

यहां देखिए सोनम कपूर का पोस्ट

सोनम कपूर की गोद में खेली जाह्नवी कपूर

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर आहुजा चचेरी बहने हैं। जाह्नवी कपूर सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर ने  जाह्नवी कपूर को गोद में खिलाया है। सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर  से 13 साल बढ़ी हैं। एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर अक्सर उन्हें एक्टिंग और फैशन के टिप्स देती रहती हैं। दोनों मिलकर खूब मस्ती करते हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की फीमेल फैशन आइकॉन हैं।

अर्जुन कपूर इस वजह से नहीं करते थे जाह्नवी कपूर से बात

जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूरी के पिता तो एक हैं, लेकिन मां अलग-अलग थी। अर्जुन कपूर  की मां का नाम मोना शूरी कपूर है, जोकि बोनी कपूर की पहली पत्नी थी। मोना शूरी की मौत साल 2012 में हो गई थी। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। कहा जाता है कि  अर्जुन कपूर कभी भी श्रीदेवी और जाह्नवी कपूर को पसंद नहीं करते थे, क्योंकि श्रीदेवी की वजह से बोनी कपूर ने उनकी मां को तलाक दे दिया था।

इस घटना के बाद हुआ अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के रिश्तों में बदलाव

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ के सीजन 6 में  जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा गया। दोनों ने इस बारे में खुलकर बात की। अर्जुन कपूर ने पहले बात न करने की वजह को बताया। अर्जुन कपूर ने शो में बताया श्रीदेवी की मौत के बाद दोनों करीब आए। दोनों ने कहा कि श्रीदेवी की मौत के बाद दोनों के जीवन खास बदलवा हुए हैं। इस शो में दोनों को एक साथ देखकर लोगों ने काफी खुशी भी जताई। इन दोनों के साथ आने से पिता बोनी कपूर भी काफी खुश नजर आए।

यहां देखिए जाह्नवी कपूरी चौंकाने वाली दस बातें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।