45 साल की मलाइका अरोड़ा, 22 साल की जाह्नवी कपूर , बताइए किसका जिम लुक है बेस्ट

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जिम के बाहर स्पॉट हुईं। उन दोनों का काफी ट्रेंडी लुक नजर आया। आप भी देखिए उनकी तस्वीरें और बताईए किसका लुक आपको लगा बेस्ट और किसके लुक ने किया निराश।

मलाइका अरोड़ा और जाह्नवी कपूर जिम के बाहर स्पॉट हुईं (फोटो: विरल भय्यानी)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। उनकी फिट बॉडी और परफेक्ट फिगर के पीछे काफी मेहनत होती है। आए दिन आपको ये स्टार जिम के बाहर नजर आ जाएंगी। इनमें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से लेकर करीना कपूर (Kareena Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जो अपनी फिट बॉडी के लिए जानी जाती हैं।

लेकिन ये एक्ट्रेस इस मौके पर भी अपने स्टाइल के साथ कोई समझौता नहीं करती हैं। उनका जिम लुक (Actress Gym Look) भी काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश होता है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Photos) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Look) एक बार फिर जिम के बाहर स्पॉट हईं। हर बार की तरह इन दोनों का काफी स्टाइलिश अंदाज नजर आया।

जहां मलाइका अरोड़ा इस मौके पर दिखीं पिंक शॉर्ट्स और ब्लैक टॉप में। इसे उन्होंने जूड़ा, फ्लैट्स और स्लिंग बैग के साथ पेयर किया। वहीं, जाह्नवी कपूर नजर आईं ब्लू शॉर्ट्स और स्काई ब्लू टॉप में। इसे एक्ट्रेस ने पिंक पाउच और फ्लैट्स के साथ पेयर कर ट्रेंडी लुक दिया। 42 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा का ये फिटनेस गोल देखकर आप भी जरूर इंस्पायर होंगे।वहीं 22 साल की जाह्नवी कपूर का लुक भी काफी लाजवाब है।

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जल्द ही आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा वो करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त (Takht Movie)’ में दिखेंगी। इसमें उनके साथ करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल दीवाली पर रिलीज हो सकती है।

आप भी देखिए जाह्नवी कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये जिम लुक और कमेंट करके बताईए आपको किसका लुक लगा बेस्ट…

जानिए जाह्नवी कपूर की तारीफ में एक्टर पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा…

वीडियो में देखिए जाह्नवी कपूर की 10 चौंकाने वाली बातें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।