जान्हवी कपूर भी करेंगी डिजिटल डेब्यू, जोया अख्तर की इस डरावनी कहानी से उड़ाएंगी लोगों की नींद

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की घोस्ट स्टोरीज़ (Ghost Stories) से जान्हवी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कदम रखेंगी।

जान्हवी कपूर इस साल फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के पास इस समय कई बड़े बजट की फिल्में हैं। इस साल जान्हवी शौर्य वीर पुरस्कार पाने वालीं भारत की पहली महिला फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) की बायोपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘रूही-आफ्जा’, ‘तख्त’ और ‘दोस्ताना 2’ जैसी बड़ी फिल्में भी हैं। जान्हवी ने अब जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की घोस्ट स्टोरीज़ (Ghost Stories) से डिजिटल डेब्यू की भी तैयारी कर ली है।

साल 2018 में जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, करण जौहर और दिबाकर बनर्जी ने एक साथ मिलकर नेटफ्लिक्स के लिए ‘लस्ट स्टोरीज़’ बनाई थी। इसमें चार छोटी कहानियां थीं। हमारी अंग्रेजी वेबसाइट ‘पिंकविला’ की खबर के अनुसार, चारों फिल्ममेकर्स ‘घोस्ट स्टोरीज़’ के लिए एक बार फिर साथ आ रहे हैं। हर फिल्ममेकर की कहानी हॉरर बेस्ड होगी।

जानकारी के अनुसार, जोया अख्तर की स्क्रिप्ट तैयार है। वह जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी। वह पहली बार हॉरर शॉर्ट फिल्म बना रही हैं। जोया ने अपनी फिल्म के लिए जान्हवी कपूर को फाइनल कर लिया है। जान्हवी को कहानी बेहद पसंद आई और उन्हें इसके लिए हां कहने में जरा भी वक्त नहीं लगा। फिल्म की ड्यूरेशन 30 मिनट की होगी और जोया ने जान्हवी से डेट्स भी फाइनल कर ली हैं।

बताते चलें कि जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही-आफ्जा भी हॉरर कॉमेडी है। दोस्ताना 2 फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। वहीं करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म तख्त एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, विक्की कौशल सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर जाएगी।

विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना पसंद करेंगी? ये था जान्हवी कपूर का जवाब

श्रीदेवी की अचानक मौत से सदमे में था परिवार, क्या हुआ था 24 फरवरी, 2018 की रात? देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।