विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना पसंद करेंगी? ये था जान्हवी कपूर का जवाब

जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एक चैट शो में नजर आई थीं। यहां उन्होंने खुलासा किया कि वह विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना पसंद करेंगी।

जान्हवी कपूर इस साल गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस समय भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट रहीं गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर जान्हवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एक चैट शो में पहुंचीं। यहां जान्हवी और खुशी ने अपनी पर्सनल के लाइफ के बारे में खुलकर बात की। जान्हवी से जब पूछा गया कि वह विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना पसंद करेंगी तो उन्होंने ज्यादा ना सोचते हुए विक्की कौशल का नाम लिया।

जान्हवी कपूर करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘तख्त’ में विक्की कौशल के अपोजिट नजर आएंगी। सारा अली खान जान्हवी की अच्छी दोस्त हैं। करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में सारा ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात कही थी। इसके कुछ दिनों बाद इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म ‘लव आजकल’ के सीक्वल में कार्तिक और सारा को कास्ट कर लिया।

बताते चलें कि जान्हवी कपूर के पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक और ‘तख्त’ फिल्म के अलावा हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रूह-आफजा’ भी है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। अभिनेत्री का इस फिल्म में डबल रोल होगा। फिल्म में जान्हवी के किरदारों का नाम रूही और अफसाना होगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल की शुरूआत में रिलीज हो सकती है।

गौरतलब है कि जान्हवी कपूर ने साल 2018 में करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म मे उनके अपोजिट ईशान खट्टर नजर आए थे। ‘धड़क’ ने करीब 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शशांक खेतान इस फिल्म के डायरेक्टर थे।

श्रीदेवी की अचानक मौत से सदमे में था परिवार, क्या हुआ था 24 फरवरी, 2018 की रात? देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।