अपनी छोटी बहन खुशी कपूर को कुछ अलग अंदाज में बर्थडे विश करती नजर आई जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर को कितना प्यार करती है वो तो किसी से छुपा नहीं हैं। ये दोनों एक साथ अक्सर कैमरे में स्पॉट होती रहती हैं...

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी बहन खुशी कपूर (khushi kapoor) को कितना प्यार करती है वो तो किसी से छुपा नहीं हैं। ये दोनों एक साथ अक्सर कैमरे में स्पॉट होती रहती हैं। आज खुशी कपूर का जन्मदिन हैं और जाह्नवी ने कुछ अलग तरीके से अपनी बहन को बर्थडे विश किया है। जाह्नवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बड़ा प्यारा ही कैप्शन लिखा।

वीडियो शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा, ‘एक उदाहरण दे रही हूं कि मैंने अपना बचपन किस तरह तुम्हारें साथ बिताया… मैं अब भी तुमसे प्यार करती हूं, जितना की तुम सोच भी नहीं सकती।’ हालही में जाह्नवी खुशी के साथ एक फैशन ब्रांड के प्रोडक्ट लॉन्च पर पहुंची थी। उससे पहले एक तस्वीर इन दोनों की सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

जिसमें जाह्नवी अपनी बहन खुशी के साथ एक फैशन ब्रैंड के प्रोडक्ट लॉन्च पर पहुंची थी। उस तस्वीर को देखकर कोई भी कह सकता है कि इन दोनों बहनों में आपस में कितना प्यार है।

जाह्नवी का क्रश
अब यहां पर आपको थोड़ा कंफ्यूजन हो सकता है। क्योंकि इसको लेकर जाह्नवी खुद ही कंफर्म नहीं हैं। जाह्नवी बताती हैं, ‘उनको एक अमेरिकन एक्टर और एक इंडियन एक्टर बेहद पसंद हैं। मुझे कभी गुरु दत्त पसंद आते हैं और कभी-कभी मेट डमन पर दिल फिदा हो जाता है।’ लेकिन यहां पर एक बात साफ हो गई है कि जाह्नवी को किस प्रकार के शख्श पसंद हैं।

जाह्नवी का नया अवतार
जाह्नवी तो वैसे भी हमेशा सुंदरता को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन अभी जाह्नवी कपूर ने ‘ब्राइड्स टुडे’ मैगजीन के अक्टूबर 2018 एडिशन के लिए फोटोशूट करा लिया है। इसमें काफी हॉट नजर आ रही हैं।

इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘तख्त’ में काम कर रही हैं। ये फिल्म 2020 में पर्दे पर आने वाली है। धड़क के बाद इस फिल्म में अलग नजर आने वाली हैं। इनको अपनी मां श्रीदेवी की साड़ियां बहुत पसंद आती हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।