श्रीदेवी मना रही होती 22वीं सालगिरह, बोनी कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट तो जाह्नवी ने शेयर की ये तस्वीर

श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर का पोस्ट देख आ जायेंगे आंसू

श्रीदेवी के लिए बोनी कपूर का पोस्ट देख आ जायेंगे आंसू

बोनी कपूर और दिग्वंत अभिनेत्री श्रीदेवी ने 2 जून को अपनी शादी के 22 साल पूरे किए, हालांकि इस साल श्रीदेवी अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए इस दुनियां में नहीं हैं| दुबई के एक होटल में गलती से बाथटब में गिरने के बाद इस साल की शुरुआत में ही उनका निधन हो गया| उनकी मृत्यु ने इंडस्ट्री सदमे में हैं| किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि वो अब इस दुनियां में नहीं हैं|

जैसे ही जोड़े ने 22 साल पूरे किए, बोनी कपूर, जो श्रीदेवी का ट्विटर हैंडल कर रहे हैं उन्होंने एक्ट्रेस की एक खुबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज हमारी 22 वीं शादी की सालगिरह होगी। जान … मेरी पत्नी, मेरी जीवन साथी, प्रेम, कृपा, और हंसी का प्रतीक, तुम हमेशा मेरे भीतर रहोगी|” यहाँ देखिये उनका ट्वीट-

यही नहीं बल्कि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर जिन्होंने हाल में ही वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी माँ के बारे में कई खुलासे किये थे उन्होंने अपने माता पिता की खुबसूरत सी तस्वीर शेयर की जिसमें बोनी कपूर श्रीदेवी को किस देते हुए नज़र आ रहे हैं और पीछे जाह्नवी कपूर कड़ी उन्हें निहार रही हैं| जाह्नवी ने अपने इन्स्टाग्राम पर ये तस्वीर तो शेयर की हालाँकि उन्होंने इसे कोई कैप्शन नहीं दिया लेकिन उनकी भावनाएं ज़ाहिर हैं| यहाँ देखिये जाह्नवी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट-

फिल्म की बात करें तो जल्द ही जाह्नवी कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तहत धड़क नाम की फिल्म में नज़र आने वाली हैं| इसमें उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर होंगे| इसके पहले उन्हें बियोंड द क्लाउड्स नाम की फिल्म में दमदार एक्टिंग करते हुए देखा गया था| जाह्नवी कपूर के साथ ये उनकी दूसरी फिल्म है| यर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20 जुलाई 2018 को रिलीज़ होने वाली है|

जाह्नवी और बोनी कपूर के इस पोस्ट पर आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेन्ट में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।