जाह्नवी कपूर ने I Love You कह इनसे किया अपने प्यार का इज़हार

जाह्नवी कपूर ने किसके लिए कह दिया I Love You

जाह्नवी कपूर ने किसके लिए कह दिया I Love You

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने हाल में ही अपना का बर्थडे सेलिब्रेट किया| जाह्नवी कपूर ने अपना बर्थडे इस बार अपनी बहनों के साथ सेलिब्रेट किया| इनके साथ अंशुला कपूर भी शामिल थी| इस वजह से ये न्यूज़ ख़बरों का हिस्सा बन गया था| हालाँकि अब इसके बाद भी जाह्नवी कपूर के बारे में एक ऐसी खबर है जो रुकने का नाम नहीं ले रही| दरअसल हम बात कर रहे हैं एक “स्पेशल बर्थडे विश” की | जिसके जवाब में जाह्नवी कपूर ने अपने प्यार का इज़हार कर दिया| आपको बता दें जाह्नवी के एक दोस्त अक्षत रंजन ने उन्हें बर्थडे विश किया और उनके साथ एक तस्वीर शेयर की| इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने हैप्पी बर्थडे लिखा उन्होंने जाह्नवी को बहुत ही प्यार से विश किया और जाह्नवी कपूर ने इसका जवाब देते हुए आई लव यू लिख दिया|

जाह्नवी कपूर ने किसके लिए कह दिया I Love You

बस इतने की देरी थी कि लोगों ने नीचे ‘नाईस कपल’ लिखकर कमेन्ट करना शुरू कर दिया| वैसे आप इनकी जोड़ी के बारे में क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

कौन हैं अक्षत?

अक्षत गैमन इंडिया के मालिक अभिजीत रंजन के बेटे हैं| जाह्नवी और उन्हें ‘डियर जिंदगी’ की के दौरान साथ में देखा गया है| अक्षत अभी विदेश में रहकर फिल्म के गुर सिख रहे हैं|

श्रीदेवी के जाने के बाद करीब आया परिवार 

हाल में ही श्रीदेवी की सौतेली बेटी अंशुला कपूर ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जो लगातार जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को ट्रोल कर रहे थे| अर्जुन कपूर की एक फीमेल फैन ने अन्शुला के इन्स्टाग्राम पर कमेन्ट करते हुए जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर को ट्रोल किया था जिसपर अंशुला ने साफ कह दिया कि मेरी बहनों के बारे में अपशब्द कहना बंद करें|

आपको बता दें जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ-साथ बोनी कपूर के लिए मुश्किल घडी में अंशूला कपूर और अर्जुन कपूर ने पूरा साथ दिया| एक तरफ जहाँ अर्जुन कपूर अपनी फिल्म नमस्ते लन्दन की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ उनकी बहन अंशूला अपने पिता बोनी कपूर के साथ हैं| आपको बता दें अंशुला कपूर के इन्स्टा पर यूज़र्स ने बोनी कपूर के साथ-साथ जाह्नवी और ख़ुशी के बारे में गलत बात कही थी| जो शायद उनका दिल दुखा सकती थी इसलिए अंशूला ने उनकी तसवीरें डिलीट कर दी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।