Funk Love Song: यो यो हनी सिंह का नया गाना फंक लव हुआ रिलीज, सनी लियोनी ने दिखाई अपनी दिलकश अदाएं

फिल्म झूठा कहीं का (Jhootha Kahin Ka) गाना फंक लव (Funk Love Song) रिलीज हो गया है। एक बार फिर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के गाने की धुन पर अपनी खूबसूरत का जलवा बिखरेती नजर आईं एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone)। यहां देखिए फिल्म का गाना।

झूठा कहीं का फिल्म का गाना फंक लव हुआ रिलीज (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

फिल्म झूठा कहीं का (Jhootha Kahin Ka) फंक लव (Funk Love Song) गाना लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। इस गाने को सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने गाया है। गाने में सनी लियोनी (Sunny Leone) की खूबसूरत और दिलकश अदा देखने को मिल रही है। हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस गाने को शेयर किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में फिल्म झूठा कही का के बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

फंक लव गाने (Jhootha Kahin Ka Funk Love Song) की शुरुआत में एक्ट्रेस सनी लियोनी एक जलपरी बनी नजर आती है। पूरे गाने में सनी लियोनी की हॉट अदाएं आपको देखने को मिलेगी। चार बोतल वोडका गाने के बाद, सनी लियोन और हनी सिंह #फंकलव गाने के साथ एक बार फिर जादू बिखेरने वाले हैं। हनी सिंह के पहले कई गानों की तरह  यह गाना भी निश्चित रूप से सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक हिट बनने की राह पर है।

यहां देखिए फंक लव गाना

सुपरस्टार गायक को अपने लास्ट गाने मखना के लिए शानदार रिस्पोंस मिला था और अब, सिंगर ने अपना ये नया गाना लोगों के बीच शेयर कर दिया है । यो यो हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने फैंस का मनोरंजन करना बखूबी जानते है।

हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत ‘दिल चोरी’ के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता था। साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से लेकर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।

Jhootha Kahin Ka Movie: फिल्म के गाने का टीजर हुआ आउट, हनी सिंह के इस गाने में नजर आएंगी सनी लियोनी

यहां देखिए सनी लियोनी से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।