जिया खान की डेथ मिस्ट्री सुलझाएंगे ब्रिटिश फिल्ममेकर? रिसर्च के बाद एक्ट्रेस पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

जिया खान डेथ केस (Jiah Khan Death Case) पर एक पॉपुलर ब्रिटिश टेलिविजन ब्रॉडकास्टर अपनी टीम के साथ मुंबई में रिसर्च कर रहा है। वह एक्ट्रेस पर 3 पार्ट में डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं।

  |     |     |     |   Updated 
जिया खान की डेथ मिस्ट्री सुलझाएंगे ब्रिटिश फिल्ममेकर? रिसर्च के बाद एक्ट्रेस पर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री
जिया खान डेथ केस पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री। (फाइल फोटो)

साल 2007 में आई फिल्म निशब्द में अमिताभ बच्चन के अपॉजिट डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जिया खान की डेथ मिस्ट्री पर एक ब्रिटिश फिल्ममेकर तीन पार्ट की डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाना चाहते हैं। एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल के मुताबिक, एक पॉपुलर ब्रिटिश टेलिविजन ब्रॉडकास्टर अपनी टीम के साथ मुंबई में जिया खान के डेथ केस (Jiah Khan Death Case) पर रिसर्च कर रही है।

इस टीम के साथ जुड़े एक शख्स ने जिया खान पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री के बारे में कहा कि अभी इस डॉक्यूमेंट्री पर बोलना बहुत जल्दबाजी होगी। आपको बता दें कि जिया खान ने 3 जून 2013 को सुसाइड कर लिया था। कहा जा रहा था कि उन्होंने रिलेशनशिप में असफल होने की वजह से सुसाइड किया। उनके बॉयफ्रेंड का नाम सूरज पंचोली था। जिया खान की हैंडराइटिंग में 6 पेज का सुसाइड नोट उनके रूम में मिला।

सूरज पंचोली पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

जिया खान (Jiah Khan  Suicide Note) का इस सुसाइड नोट कोई तारिख नहीं और ना ही किसी के नाम लिखा था, लेकिन सुसाइड नोट में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली का खुलासा किया। सूरज पंचोली आदित्य पंचोली और जरीना बहाव के बेटे हैं। सुसाइड नोट को वेरिफाई करने के बाद मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया, लेकिन सूरज पंचोली को अगले महीने ही जमानत मिल गई।

सूरज पंचोली के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

जुलाई 2014 में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने जिया खान (Jiah Khan Films)  डेथ केस को मुंबई पुलिस से सीबीआई की जांच के लिए ट्रांसफर कर दिया। जिया खान की मां राबिया खान ने केस की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए याचिका दायर की थी। दिसंबर 2015 में सीबीआई ने जिया खान के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

जिया खान ने सुसाइड से पहले कराया था अबॉर्शन! आज भी रहस्य है बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की मौत

यहां देखिए, जिया खान की मौत से जुड़े अनसुलझे रहस्य…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply