जजमेंटल है क्या के ट्रेलर को लेकर वरुण धवन से ट्विटर पर भिड़ीं रंगोली चंदेल, तो एक्टर ने दिया ये शानदार जवाब

बॉलीवुड एक्टर ने वरुण धवन ने फिल्म जजमेंटल है क्या के ट्रेलर (Judgemental Hai Kya Trailer) की तारीफ में एक ट्वीट किया। लेकिन कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल को वरुण धवन का ये ट्वीट पसंद नहीं आया।

मेंटल है क्या के मोशन पोस्टर में कंगना रनौत और राजकुमार राव। (फोटोः इंस्टाग्राम वीडियो स्टिल)

बॉलीवुड एक्टर ने वरुण धवन ने फिल्म जजमेंटल है क्या के ट्रेलर (Judgemental Hai Kya Trailer) की तारीफ में एक ट्वीट किया। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार रात को रिलीज किया गया था। फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। वरुण धवन ने अपने ट्वीट में लिखा,’क्या मस्त ट्रेलर है। बेहतरीन लीड और सपोर्टिंग कास्ट है, बेहतरीन राइटिंग दिखाई पड़ रही है। जजमेंटल है क्या का ट्रेलर देखने में मजेदार लग रहा है।’

वरुण धवन  (Varun Dhawan) ने ये ट्वीट राजकुमार राव के फिल्म के ट्रेलर रिलीज वाले ट्वीटर पोस्ट पर किया था। लेकिन कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल को वरुण धवन का ये ट्वीट पसंद नहीं आया। उन्होंने वरुण के ट्वीट पर रिप्लाई किया,’कंगना का भी नाम लिख देते सर, वो भी किसी की बच्ची है उसने भी मेहनत की है।’ रंगोली चंदेल के इस ट्वीट का वरुण धवन ने शानदार जवाब दिया। जिसे देखकर आप लोग एक्टर की तारीफ करने लगेंगे।

यहां देखिए वरुण धवन का पहला ट्वीट

वरुण धवन तुरंत रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) के इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए शानदार जवाब दिया। एक्टर ने लिखा,’सतीश सर से लेकर हुसैन, राज और खास तौर से कंगना सहित सब लोग और लीड कास्ट का वही मतलब था मैम। शुभकामनाएं आपको।’ रंगोली चंदेल ने वरुण धवन के इस ट्वीट का शुक्रिया अदा किया। रंगोली चंदेल ने वरुण धवन को रिप्लाई में लिखा, ‘शुक्रिया सर’ और हंसने और हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाए।

यहां देखिए रंगोली चंदेल का ट्वीट और वरुण धवन का रिप्लाई

मर्डर मिस्ट्री है फिल्म

आपको बता दें कि जजमेंटल है क्या ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉबी के किरदार और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) केशव नाम के शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के शुरुआत एक मर्डर मिस्ट्री से होती है जिसके सस्पेक्ट के तौर पर पुलिस कंगना रनौत और राजकुमार राव को देखती है।

जानिए राजकुमार राव किस फिल्म के रीमेक में आ सकते हैं नजर…

यहां देखिए फिल्म जजमेंटल है क्या का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।