फिल्म काबिल देखने के बाद ऋतिक रोशन की जबरा फैंस बनी चीनी ऑडियंस, एक्टर को दिया ये चाइनीज नाम

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Film In China) की चीन में फैन फॉलोइंग और पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीनी ऑडियंस ने उन्हें नया नाम दिया है। जी हां, चीनी ऑडियंस ने उन्हें 'दा शुआई' नाम दिया है, जिसका मतलब बेहद खूबसूरत होता है।

ऋतिक रोशन अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ चीन (Kaabil Release In China) में रिलीज हुई है, जिसे चीनी ऑडियंस काफी अच्छा रिस्पांस दे रही है। ऋतिक रोशन को दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है। ऋतिक रोशन की चीन में फैन फॉलोइंग और पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चीनी ऑडियंस ने उन्हें नया नाम दिया है। जी हां, चीनी ऑडियंस ने उन्हें ‘दा शुआई’ नाम दिया है, जिसका मतलब बेहद खूबसूरत होता है।

ऋतिक रोशन को इंडिया में ‘ग्रीक गॉड’ (Greek God) के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने निश्चित रूप से पड़ोसी देश में भी अपने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है। चीनी फैंस उनका चीन आने का इंतजार कर रहे हैं। चीन के ‘दा शुआई’ यानी ऋतिक रोशन के चीनी फैंस उन्हें ईमेल और मैसेज के जरिए उनकी तारीफें कर रहे हैं।  फ़िल्म की पहली स्क्रीनिंग में, ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ ने चीन के दर्शकों को मोहित कर दिया है, जहां फिल्म में एक्टर के दमदार परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है और ऑडियंस उन्हें अच्छा रिस्पांस दे रही है।

काबिल ने किया अच्छा प्रदर्शन

आपको बता दें कि ‘काबिल’ ने देश में भी बॉक्स ऑफिस(Kaabil Box Office Collection) पर शानदार सफलता हासिल की थी और ऑडियंस ने फिल्म को काफी पसंद किया था। चीन में इस फिल्म के रिलीज होने से विदेश में भी एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष अपने चीन फैंस से रूबरू हो पाएंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम किया है।

सुपर 30 में आएंगे नजर

वहीं, बात करें ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की तो, वह सुपर 30 (Super 30) में दिखाई देंगे। यह बिहार के रहने वाले आनंद कुमार की बायोपिक है। जो 30 गरीब बच्चों आईआईटी जैसे संस्थान में पढ़ने के लिए फ्री कोचिंग देता है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक मैथमेटिशियन टीचर के किरदार में दिखेंगे।

यहां देखिए फैंस के बीच ऋतिक रोशन की तस्वीरें…

जानिए ऋतिक रोशन के बारे में रंगोली चंदेल ने क्या कहा….

वीडियो में देखिए ऋतिक रोशन के तलाक की असली वजह…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।