अपकमिंग फिल्म ‘कबीर सिंह’ पर बोले शाहिद कपूर- बहुत मुश्किल होती है मशहूर फिल्मों की रीमेकिंग

अर्जुन रेड्डी की तरह कबीर सिंह फिल्म भी ब्लॉकबास्टर हो इसलिए शाहिद कपूर दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गौरतलब है कि अर्जुन रेड्डी फिल्म में विजय देवराकोंडा ने अहम् भूमिका निभाई थी।

शाहिद कपूर की तस्वीर (इंस्टाग्राम)

तेलुगू भाषा की फिल्म अर्जुन रेड्डी अब हिंदी में बनाई जा रही है जिसका नाम कबीर सिंह रखा गया है। अर्जुन रेड्डी की तरह कबीर सिंह फिल्म भी ब्लॉकबास्टर हो इसलिए शाहिद कपूर दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गौरतलब है कि अर्जुन रेड्डी फिल्म में विजय देवराकोंडा ने अहम् भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी बड़ी इंट्रेस्टिंग है। कबीर सिंह फिल्म में शाहिद कपूर एक शराबी सर्जन हैं जिनकी प्रेमिका उन्हें छोड़कर चली जाती है इसलिए कबीर सिंह बार बार अपनी जान देना चाहता है। इस फिल्म की राह इतनी आसान नहीं रही है।

फिल्म के निर्माण ने एक शक्श की जान भी ली है। हालही में कबीर सिंह फिल्म की शूटिंग देहरादून में चल रही थी जहां एक जनरेटर ऑपरेटर की मौत हो गई। अर्जुन रेड्डी फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर की कबीर सिंह का 70 % काम पूरा हो चुका है। ये फिल्म 21 जून के दिन रिलीज हो रही है।

एक फिल्मफेयर अवार्ड में मीडिया से मात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छा समय बिता रहा हूं। ‘कबीर सिंह’ बहुत खास है और ‘अर्जुन रेड्डी’ अद्भुत फिल्म थी। इसका रीमेक बनाना बहुत तनावपूर्ण है, खासतौर पर जब इसे इतना पसंद किया जा चुका हो।’

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए शाहिद कपूर कहते हैं ‘मैं चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं। यह 21 जून को रिलीज होगी। इसे लेकर हम बहुत उत्साहित हैं’। जब शाहिद कपूर से ये पूछा गया कि अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ वैलेंटाइन डे को लेकर उनका क्या प्लान  है तो शाहिद का जवाब रहा ‘मीरा (मीरा राजपूत कपूर) और मैं खुद, दोनों बहुत सहज हैं। हम वही करते हैं जो हमें करना अच्छा लगता है’। बता दें कि शाहिद कपूर की पिछली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालु बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली थी।

देखें शहीद कपूर की तस्वीरें…

वीडियो में देखें शाहिद कपूर ने उड़ाया रिपोर्टर का मजाक 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।