Kabir Singh Box Office: कबीर सिंह ने बनाया फिर नया रिकॉर्ड, भारत सहित इन फिल्मों को इस मामले में दी मात

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kabir Singh Box Office Collection) के मामले में आज फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने इस शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपए की कमाई की है।

  |     |     |     |   Updated 
Kabir Singh Box Office: कबीर सिंह ने बनाया फिर नया रिकॉर्ड, भारत सहित इन फिल्मों को इस मामले में दी मात
कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर फिल्म 'कबीर सिंह' (फोटो: हिंदी रश )

एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Kabir Singh Box Office Collection) के मामले में आज फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने इस शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपए की कमाई की है। दूसरे शुक्रवार को डबल डिजिट यानी 10 करोड़ से अधिक कमा करने वाली इस साल की पहली फिल्म बन गई है। इस साल रिलीज हुई उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक, केसरी, भारत, टोटल धमाल, गल्ली बॉय सहित कई बड़ी फिल्मों को इस मामले में पछाड़ दिया है।

आपको बता दें कि 28 जून को अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 (Article 15) रिलीज हुई है। फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड किरदार में हैं। इसके बावजूद कबीर सिंह ने दूसरे शुक्रवार को अच्छी कमाई की। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने दूसरे शुक्रवार को 7.66 करोड़ रुपए, टोटल धमाल ने 4.45 करोड़ रुपए, केसरी ने 4.30 करोड़ रुपए, भारत 4.30 करोड़ रुपए और बदला ने 4.05 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। कबीर सिंह इन सभी फिल्मों से आगे निकल गई है।

इस साल की ट्रेंडिंग फिल्म बनी कबीर सिंह

कबीर सिंह (Kabir Singh)  ने देश में दूसरे शुक्रवार तक 146.63 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसके अलावा फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म ने 3 दिन में 50 करोड़ रुपए, 5 दिन में 100 करोड़ रुपए का बिजनेस किया और 9 वें दिन में 150 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस करेगी। फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है। किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था कि फिल्म इतनी जल्दी सौ करोड़ी क्लब में शामिल होगी और इतनी तेजी से बिजनेस करेगी। फिल्म कबीर सिंह ने सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर भारत  (Bharat Box Office Collection) को भी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दी और उसके बिजनेस को भी प्रभावित किया।

कबीर सिंह’ के लिए एक दिन में 20 सिगरेट पीते थे शाहिद कपूर, घर जाने से पहले करते थे ये काम

यहां देखिए फिल्म कबीर सिंह पर शाहिद कपूर का इंटरव्यू…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply