कबीर सिंह के मेकर्स के खिलाफ मुंबई के इस डॉक्टर ने दर्ज कराई शिकायत, सिनेमाघरों से की फिल्म हटाने की मांग

मुंबई के एक डॉक्टर ने कबीर सिंह के फिल्मेकर(Filmmakers Of Kabir Singh) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में उन्होंने डॉक्टर की खराब छवि दिखाने का आरोप लगाया है। फिल्म में शाहिद कपूर को एक नसेड़ी डॉक्टर के किरदार में दिखाया है।

फिल्म 'कबीर सिंह' के पोस्टर में शाहिद कपूर (फोटो:इंस्टाग्राम)

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह (Kabir SIngh)  को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। फिल्म पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म में एक ऐसे डॉक्टर को दिखाया गया है, जिले एक लड़की का प्यार नहीं मिलने पर नशे की लत लग जाती है। फिल्म में कबीर सिंह के किरदार को ऑडियंस ने मिक्स रिव्यू दिए हैं। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इसके साथ विवाद भी जुड़ गया है।

मुंबई के एक डॉक्टर ने कबीर सिंह के फिल्मेकर(Filmmakers Of Kabir Singh) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में उन्होंने डॉक्टर की खराब छवि दिखाने का आरोप लगाया है। फिल्म में शाहिद कपूर को एक नसेड़ी डॉक्टर के किरदार में दिखाया है। इतना ही नहीं कबीर सिंह को एक हिंसा करने वाला अग्रेसिव डॉक्टर के तौर पर दिखाया गया है। वह अपनी लव लाइफ प्रीति को पाना चाहता है। यह सब देखने के बाद लगता है कि ये केरेक्टर डॉक्टर की खराब छवि को पेश कर रहा है।

केंद्र और राज्य सरकार सहित सीबीएफसी को लिखा शिकायत पत्र

डॉक्टर ने मुंबई पुलिस को इसकी शिकायत दी है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय और सीबीएफसी (Censor Board of Film Certification)को भी पत्र लिखा है। इस पत्र और शिकायत में उन्होंने फिल्म कबीर सिंह को सिनेमाघरों से हटाने की बात कही है। शिकायतकर्ता डॉक्टर के मुताबिक, फिल्म डॉक्टर की गलत इमेज बना रही है। डॉक्टरों को नगेटिव किरदार में पेश किया गया है।

फिल्म ने 4 दिन में कमाए इतने करोड़ रुपए

आपको बताते दें कि कमाई के मामले में कबीर सिंह (Kabir Singh) ने सोमवार तक कुल 87.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। कई रिपोर्टों का कहना है कि फिल्म पहले वीक में लगभग 125 करोड़ से 130 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेगी।

कबीर सिंह’ के लिए एक दिन में 20 सिगरेट पीते थे शाहिद कपूर, घर जाने से पहले करते थे ये काम

यहां देखिए फिल्म कबीर सिंह पर शाहिद कपूर का इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।