Kabir Singh: शाहिद कपूर ने की कड़ी मेहनत, फिल्म में सर्जन का किरदार निभाने के लिए किया ये काम

फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) में  डॉक्टर का किरदार निभाने के लिए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने रियल डॉक्टर्स और सर्जन के साथ बहुत समय बिताया। इस दौरान उन्होंने उनके बर्ताव, आदतों और रिएक्शन को सीखा।

फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक सर्जन के किरदार में। (फोटोः ट्विटर)

बॉलीवुड कलाकार अपनी फिल्मों के लिए अक्सर खास तैयारी करते हैं। अगर उन्हें लगता है कि जो किरदार वे निभा रहे हैं, उसके लिए काफी प्रैक्टिस और परफेक्शन की जरुरत होती वो इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। शाहिद कपूर उन सितारों में हैं, जो किसी प्रोजेक्ट पर जाने से पहले अच्छी तैयारी करना पसंद करते हैं। उनकी आने वाली फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh Trailer ) में वह प्यार में धोखा खाए डॉक्टर के रूप में दिखाई देंगे।

फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से धोखा मिलने के बाद वह शराब और ड्रग्स लेने लगते हैं। फिल्म में हमें शाहिद कपूर को मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट के किरदार में भी देखेंगे। फिल्म में एक सीन में वह ऑपरेशन रूम में दिखाई देते हैं। फिल्म में  डॉक्टर का किरदार निभाने के लिए शाहिद कपूर ने रियल डॉक्टर्स और सर्जन के साथ बहुत समय बिताया। इस दौरान उन्होंने उनके बर्ताव, आदतों और रिएक्शन को सीखा।

मुंबई के सभी बड़े अस्पतालों के डॉक्टर्स से की मुलाकात

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor Films) ने फिल्म में डॉक्टर का किरदार निभाने के लिए मुंबई स्थित हर बड़े अस्पताल के डॉक्टरों से मुलाकात की जिससे की वह अपने एक्टिंग को रियल जैसा बना सके। शाहिद कपूर ने अपने किरदार को लेकर कहा था कि कबीर सिंह एक कुशल सर्जन हैं और अपने फील्ड में बेस्ट हैं। इसलिए उनके व्यवहार और एक्शन में एक डॉक्टर वाला एटीट्यूड होना जरूरी था।

फिल्म के सॉन्ग लोगों के बीच पॉपुलर

कबीर सिंह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। आपको बता दें यह फिल्म तेलुगु सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। इसमें विजय देवराकोंडा ने लीड किरदार निभाया था। कबीर सिंह के बेखयाली और तुम्हें कितना चाहने लगे जैसे सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को संदीप वंगा ने डायरेक्ट किया और फिल्म 21 जून को रिलीज होगी।

डॉन 3 या धूम 4 नहीं, इस फिल्ममेकर की मूवी में फिर रोमांस करते नजर आ सकते हैं शाहरुख खान

यहां देखिए  फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।