फिल्म कबीर सिंह की सक्सेस से ईशान खट्टर संग झूम उठे शाहिद कपूर, पत्नी मीरा कपूर ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh Box Office Collection) बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। फिल्म की सफलता से शाहिद कपूर और उनके परिवार के सदस्य काफी खुश हैं।

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस (Kabir Singh Box Office Collection) पर लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रही है। फिल्म की सफलता से शाहिद कपूर और उनके परिवार के सदस्य काफी खुश हैं। मीरा कपूर ने फिल्म को लेकर अपने पति शाहिद कपूर की खुशी का एक वीडियो क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जोकि काफी एंटरटेनिंग है। मीरा कपूर ने पहली बार बूमरैंग भी शेयर किया। इस बूमरैंग में वह शाहिद कपूर के साथ काफी खूबसूरत पल बिता रहे हैं।

इस बूमरैंग में शाहिद कपूर पत्नी मीरा कपूर(Shahid Kapoor Wife Mira Kapoor) के गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके बैकग्राउंड में सूरज दिखाई दे रहा है और सूरज की रोशनी दोनों के बीच से निकल रही हैं। इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,’ मुझे घने बादलों वाले दिन एक धूप मिली, यह बिल्कुल मनमोहक है, जोकि हमें प्रमुख कपल गोल दे रहे हैं।’ इसके अलावा उन्होंने दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।

यहां देखिए मीरा राजपूत का शेयर किया हुआ वीडियो-

ईशान खट्टर के साथ डांस करते दिखाई दिए शाहिद कपूर

दूसरी इंस्टाग्राम वीडियो स्टोरी में शाहिद कपूर और ईशान खट्टर डांस  (Shahid Kapoor Ishaan Khattar Dance Video) कर रहे हैं। उनके चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दे रही है और दोनों ही कबीर सिंह की सफलता का जश्न मना रहे हैं। मीरा राजपूत ने इन दोनों के डांसिंग वीडियो के कैप्शन में लिखा,’आज की पार्टी इनकी तरफ से।’ ईशान खट्टर और शाहिद कपूर बेफ्रिक अंदाज में नाच रहे हैं। दोनों काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

एक वीक में कमा सकती है 125 करोड़ रुपए 

कबीर सिंह (Kabir Singh) ने मंगलवार तक कुल 105 करोड़ रुपए  का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।  फिल्म भारत ने के बाद शाहिद कपूर की कबीर सिंह दूसरी फिल्म, जिसने महज 5 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। में है रिपोर्टों का कहना है कि फिल्म पहले वीक में लगभग 125 करोड़ से 130 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेगी।

कबीर सिंह’ के लिए एक दिन में 20 सिगरेट पीते थे शाहिद कपूर, घर जाने से पहले करते थे ये काम

यहां देखिए फिल्म ‘कबीर सिंह’ से जुड़ा शाहिद कपूर का यह इंटरव्यू…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।