Kajol Birthday: इस फिल्ममेकर की लकी चार्म हैं काजोल, नेगेटिव रोल के लिए मिल चुका है अवार्ड, जानिए अनसुनी बातें

काजोल का आज जन्मदिन (Kajol BIrthday) है। वह 45 साल की हो गई हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त को 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल बॉलीवुड की सबसे चुलबली एक्ट्रेस मानी जाती हैं।

काजोल का आज 45वां जन्मदिन है। (फोटोः इंस्टाग्राम)

काजोल का आज जन्मदिन (Kajol Birthday) है। वह 45 साल की हो गई हैं। काजोल का जन्म 5 अगस्त को 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल बॉलीवुड की सबसे चुलबली एक्ट्रेस मानी जाती हैं। काजोल ने अपने 27 साल के फिल्मी करियर में कॉमेडी, हॉरर, थ्रिलर और एक्शन सहित जोनर की फिल्में कीं। उनकी पहली साल 1992 में आई फिल्म बेखुदी से डेब्यू किया। उस वक्त की उनकी उम्र 16 साल थी और वह आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म हेलीकॉप्टर ईला में नजर आईं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी लाइफ से जुड़े से कुछ अनसुने किस्से-

काजोल (Kajol) बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस तनुजा और फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। एक्ट्रेस नूतन उनकी मौसी लगती थी। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी एक्ट्रेस हैं। आपको बता दें कि फिल्मी करियर के लिए काजोल ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

गुप्त में किया नेगेटिव रोल

साल 1997 में आई फिल्म गुप्त में काजोल ने पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया। इस किरदार के लिए काजोल का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। ये पहली बार था जब किसी नेगेटिव किरदार के लिए एक एक्ट्रेस को अवार्ड मिला।

पहली सफल फिल्म बाजीगर

काजोल की पहली सफल फिल्म बाजीगर थी। पहले ये रोल श्रीदेवी को ऑफर हुआ था, लेकिन किसी वजह से रोल काजोल को मिला और उन्होंने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)  का किरदार निभाया। ये कजोल की सबसे पहली और बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।

साल 1999 में की शादी

काजोल ने साल 1999 में अजय देवगन (Ajay Devgn) से शादी की। शुरुआत में लोगों को लगा कि इनकी शादी लंबे वक्त नहीं चलेगी। लेकिन अब ये बॉलीवुड के आइडल कपल माने जाते हैं। इनका का एक बेटा युग और बेटी न्यासा है।

करण जौहर के लिए लकी चार्म

काजोल के सबसे करीबी दोस्त फिल्ममेकर करण जौहर हैं। करण जौहर (Karan Johar) के लिए काजोल ने कई सुपरहिट फिल्में दी। करण जौहर काजोल को अपना लकी चार्म समझते हैं। अगर वह उन्हें फिल्म में नहीं लेते हैं,तो उनसे कैमियो करवाते हैं और काजल भी कभी उन्हें ना नहीं कहती हैं।

भगवान शिव को मानती हैं

काजोल भगवान शिव (Lord Shiva) को बहुत मानती हैं। इसलिए वहा था में एक अंगूठी पहनती हैं, जिस पर ऊं बना हुआ है। अजय देवगन की फिल्म शिवाय का नाम भी उन्हीं कहने पर रखा गया था।

द कपिल शर्मा शो में भारती सिंह ने पूछा करण जौहर से ऐसा सवाल

यहां देखिए, एक्ट्रेस काजोल ने शेयर की मां तनुजा की सर्जरी के बाद की पहली फोटो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।