VIDEO में देखिए, कैसे आलिया भट्ट को ‘कपूर’ बोल गईं काजोल

शादी होने से पहले ही एक्ट्रेस काजोल ने आलिया भट्ट का सरनेम कपूर में बदल दिया...

बॉलीवुड में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई हैं। दोनों के परिवार वालों की इच्छा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी कर लें। लेकिन शादी होने से पहले ही एक्ट्रेस काजोल ने आलिया भट्ट के सरनेम में कपूर जोड़ दिया है। इसके बाद आलिया फिर चर्चा में आ गईं हैं।

काजोल ने नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा (#NoFilterneha) में आलिया भट्ट को आलिया कपूर बोल दिया। ऐसा उन्होंने जानबूझ कर नहीं किया। बाद में वह अपनी इस गलती को सुधारती हुईं दिखीं। तो वहीं, नेहा धूपिया इस बात पर जोरों से चिल्लाती नजर आईं।

दरअसल, एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने शो नो फिल्टर नेहा (#NoFilterneha) सीजन 3 से संबंधित एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी जैसे करण जौहर, कैटरीना कैफ और बदशाह नेहा के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इसी बीच एक सीन में काजोल भी आती हैं, जिसमें वह कहती हुईं दिखाई देती हैं,’आलिया कपूर। आलिया… नहीं – नहीं। इस पर नेहा जोरों से चिल्लाने लगती हैं। तब बाद में जाकर काजोल आलिया का सही नाम बोल पाती हैं। तब तक बात सारी दुनिया के सामने आ जाती है और फिर क्या हो सकता है।

देखिए नो फिल्टर नेहा (#NoFilterneha) का वीडियो…

बताते चलें कि आलिया भट्ट को रणबीर के साथ कई बार डिनर पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, सोनम के रिसेप्शन पर भी रणबीर के हाथों में हाथ डाल आलिया भट्ट पहुंची थी। इस के बाद आलिया ने सभी के सवालों का जवाब दिया। अब फैंस को कंफर्म होने लगा कि उनका और रणबीर का अफेयर है। वैसे एक बार करण जौहर के चैट शो में एक बार आलिया ये बात मानी भी थी कि वे रणबीर से प्यार करती हैं।

इतना ही नहीं, खबरे यह भी है कि, रॉकस्टार फिल्म के बाद से ही आलिया रणबीर से शादी करना चाहती हैं। अब एक इंटरव्यू में रणबीर के बारे में पूछे जाने पर आलिया शर्म से लाल हो गयीं। आलिया भट्ट ने कहा कि रणबीर के साथ रिलेशन की खबरों पर न तो मैं इंकार करती हूं और न कभी हां कहती हूं। वैसे रणबीर का नाम सुनने के बाद आल‍िया का चेहरा काफी लाल हो गया था। फिर आल‍िया बोल पड़ी कि मैं अब अपने रिलेशन पर बात नहीं करना चाहती।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।