फिल्म कलंक का नया गाना ‘ऐरा गैरा’ रिलीज, कृति सेनन की अदा पर फिदा हुए वरूण धवन और आदित्य रॉय कपूर

कलंक फिल्म के ऐरा गैरा गाने में कृति सेनन, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर का डांस काफी जबरदस्त और बेमिसाल लग रहा है। कृति सेनन की आदाओं की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी कई दिलों को घायल करती हुईं वो नजर आईं हैं।

कलंक फिल्म के ऐरा गैरा गाने में कृति सेनन, वरूण धवन और आदित्य रॉय कपूर ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

कलंक फिल्म का एक और धमाकेदार गाना शनिवार देर रात रिलीज कर दिया गया है। गाने का नाम ऐरा गैरा है। इस गाने में फिल्म के दो शानदार एक्टर वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन बेहद ही कमाल लग रही हैं। फिल्म कलंक के इस गाने को अंतरा मित्रा, जावेद अली और तुषार जोशी ने गाया है। वहीं, ऐरा गैरा गाने को कंपोज प्रीतम ने किया है। इसके अलावा गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं।

कृति सेनन की आदाओं की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी कई दिलों को घायल करती हुईं वो नजर आईं हैं। वहीं, ऐरा गैरा गाने में तीन कलाकारों का डांस काफी जबरदस्त और बेमिसाल लग रहा है। इस गाने में जहां कृति सेनन पर्पल लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही हैं। तो वहीं, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर ग्रीन और ब्लैक रंग के कुर्ते में गजब के लग रहे हैं। इस गाने में कृति सेनन  के ठुमके पर वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर का दिल धड़कते हुए नजर आ रहा है। वहीं, गाने की शुरूआत ‘बिल्लौरी निगाहों से करे हैं सौ इशारे से हुई है’। जहां शुरुआत में आदित्य रॉय कपूर सिर्फ वरुण धवन और कृति सेनन के डांस का  लुफ्त उठाते हुए जर आते हैं। तो वहीं, वरूण धवन के साथ गाने के एंड में वो काफी अच्छा डांस करते हुए दिखाई देते हैं।

वहीं, फिल्म कलंक इस शुक्रवार यानि 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के टीजर, ट्रेलर और सॉन्ग ने लोगों के बीच बेसब्री बड़ा दी है। फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो उसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपुर, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त लीड रोल में हैं। आप लोगों की फिल्म पसंद आती है या नहीं वो देखने वाली बात है।

यहां देखिए कलंक फिल्म का नया गाना ऐरा गैरा

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।