कलंक का दूसरा सॉन्ग फर्स्ट क्लास रिलीज, दमदार गाने के बीच दिखी वरुण धवन-कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमेस्ट्री

फिल्म 'कलंक' का दूसरा सॉन्ग फर्स्ट क्लास आज रिलीज हो गया है। इस सॉन्ग को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। गाने का म्यूजिक बहुत दमदार है। गाने में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के डांस दिखाया गया है।

फिल्म कलंक के सॉन्ग 'फर्स्ट क्लास' के एक सीन में वरुण धवन और कियारा आडवाणी। (फोटोः इंस्टाग्राम)

फिल्म ‘कलंक’ का दूसरा सॉन्ग फर्स्ट क्लास आज रिलीज हो गया है। गाने का म्यूजिक बहुत दमदार है। गाने में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के डांस दिखाया गया है। दोनों के बीच जबरदस्त केमेस्ट्री भी देखने के मिल रही है। इसके अलावा इस गाने की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट की शादी से शुरू होती है। उधर वरुण धवन ‘फर्स्ट क्लास’ पर ठुमके लगाते हुए ईद और दिवाली को एक जैसा बताने की कोशिश कर रहे हैं।

सॉन्ग रिलीज होने से थोड़ी देर पहले ही वरुण धवन और कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस गाने से जुड़ा फोटो शेयर किया था और सॉन्ग के रिलीज टाइम के बारे में बताया था। इसके अलावा एक दिन पहले ही वरुण धवन ने फर्स्ट क्लास सॉन्ग के बारे में बताने के लिए कियारा आडवाणी के साथ एक वीडियो शेयर किया था।

नीति मोहन और अरिजीत सिंह आवाज

आपको बता दें कि इस सॉन्ग को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। इसका म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। वहीं गाने की कोरियाग्राफ जाने माने कोरियाग्राफर रेमो डीसूजा ने की है। रेमो डीसूजा कोरियाग्राफर के अलावा कई डांस रियलटी शो में बतौर जज हिस्सा लेते रहते हैं।

पहले गाने में हुई आलिया भट्ट की तारीफें

‘कलंक’का पहला गाना ‘घर मोरे परदेसिया’18 मार्च को रिलीज हुआ। ये सॉन्ग आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। हालांकि इसमें वरुण धवन भी दिखाई दिए थे। इसमें माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट को यह गीत गाते दिखाया गया है। इस गाने में आलिया भट्ट ने बेहद शानदार डांस किया है। आलिया भट्ट के डांस को देखकर कई बॉलीवुड सितारों सहित उनके फैंस ने उनकी काफी तारीफें की।

1940 के दशक का सेटअप
आपको बता दें कि ‘कलंक’ में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और हितेन तेजवानी लीड रोल में हैं। फिल्म का सेटअप 1940 के दशक का है। फिल्म में वरुण धवन के किरदार का नाम जफर है। जफर एक लोहार है। फिल्म आजादी से पहले लाहौर (तत्कालीन भारत का हिस्सा) की लोहार मंडी के लोहार जफर और बड़े घराने की लड़की रूप (आलिया भट्ट) की प्रेम कहानी पर आधारित है।

यहां देखिए फिल्म का कलंका दूसरा सॉन्ग…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।