कल्कि कोचलिन बर्थडे: इन पांच फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से कल्कि कोचलिन ने लोगों के दिलों में छोड़ी छाप

कल्कि (kalki koechlin) ने अपने दमदार अभिनय के बलबूते बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब तारीफे बटोरी हैं। इस एक्ट्रेस ने देव डी के बाद कई फिल्मों में अपनी शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है...

अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्की आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं।

बॉलीवुड में अपनी अभिनय के बलबूते इंडस्ट्री में खूब सारी तारीफें बटोरने वाली कल्कि कोचलिन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं हैं। कल्कि के फिल्मों में अभिनय और उनकी शादी फिर तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। कल्कि के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके अब तक के पांच सबसे बेस्ट किरदारों के बारें में…

कल्कि ने अपने दमदार अभिनय के बलबूते बॉलीवुड इंडस्ट्री में खूब तारीफे बटोरी हैं। इस एक्ट्रेस ने देव डी के बाद कई फिल्मों में अपनी शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इनमें जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, शैतान, दैट गर्ल इन यैलो बूट्स, माई फ्रेंड पिंटो, संघाई, हैप्पी एंडिग, अ डेथ द गुंज, ये जवानी है दीवानी, जी और जिया जैसी फिल्में शामिल हैं। इस सभी फिल्मों में कल्कि कोचलिन ने अपने किरदार को बड़ी ईमानदारी से निभाया है।

देव डी (चंद्रमुखी)

इस फिल्म में कल्कि ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था।

शैतान (ऐमी)

वर्ष 2011 में ही कल्कि शैतान फिल्म में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्होंने खूब तारीफें बटोरी थी। इसमें फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने कल्कि की इस फिल्म के अभिनय की तारीफ भी की थी।

जिंदगी न मिलेगी दोबारा (नताशा)

कल्कि ने इस फिल्म में अपने अभिनय से फिल्म की कहानी में और जान फूंक दी थी। उन्हें दूसरी बार भी इस फिल्म से बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिलाब मिला था। ये फिल्म सिनेमाघरों में 2011 में आई थी। ये फिल्म बॉक्सऑफिस में सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में कल्कि ने अभिनय के साथ ही अपने पूर्व पति अनुराग कश्यप के साथ इस फिल्म में को-स्क्रीन राइटर के रूप में भी काम किया था। इस फिल्म में कल्कि के साथ अभय देओल, ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और कैटरीना कैफ भी थे।

दैट गर्ल इन येलो बूट्स

कल्कि कोचलिन की ये फिल्म एक एडल्ट फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म में कल्कि का एक गुस्सैल रैवया देखने को मिला था। इसमें वो अपने पिता को खोजने के लिए निकल जाती है। इसमें कल्कि कोचलिन की एक्टिंग शानदार था। इसके साथ ही फिल्म में निभाया गया उनका ये किरदार भी उनकी फिल्मों में सबसे अलग था। दो दर्शकों और उनके फैंस को बेहद पसंद आया था।

ये जवानी है दीवानी- (अदिति)

इस फिल्म में कल्कि ने अदिति नाम का किरदार निभाया था। इसमें वो एक टॉम्बॉय गर्ल बनी थी। जो मन ही मन अपने बेस्ट फ्रेंड अविनाश से प्यार करती थी। फिल्म में अदिति अपने टपोरी रैवेये के साथ नजर आती हैं। इस फिल्म में उनकी एक अलग की भूमिका के साथ कुछ नयापर अभिनय में देखने को मिला था। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट रही। इसमें कल्कि कोचलिन के साथ रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए थे।

वेल आपको इन फिल्मों में कल्कि की कौन सा किरदार सबसे अच्छा और अलग लगा था हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए ये वीडियो…

देखिए कल्कि की कुछ तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।