कंगना रनौत बर्थडेः 31 साल की हुईं बॉलीवुड की क्वीन, इस साल इन बायोपिक में दिखेंगे एक्ट्रेस के नए अवतार

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। आज वह 31 साल की हो गई हैं। कंगना रनौत को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। इस साल की लिस्ट में 'मेंटल है क्या', 'पंगा' और कई फिल्मों सहित उनकी लाइफ पर बायोपिक भी शामिल है।

फोटो शूट करवाते हुए कंगना रनौत। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। आज वह 31 साल की हो गई हैं। कंगना रनौत को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह अपना जन्मदिन सबसे करीबी के साथ अपने होमटाउन मनाली में मनाएंगी। हालांकि, काम की कुछ प्रतिबद्धताओं के वजह से उन्होंने इस प्लान को दरकिनार कर दिया था। जब काम की बात आती है, तो कंगना रनौत किसी भी चीज को पीछे छोड़ देती हैं।

इस साल भी कंगना रनौत के लिए काफी व्यस्त रहना वाला है। इस साल उनके पास कई फिल्मे हैं, जो 2019 में बहुत व्यस्त रखने वाला है। ‘मेंटल है क्या’, ‘पंगा’ और कई फिल्मों सहित उनकी लाइफ पर बायोपिक भी शामिल है। यहां हम आपको उनकी हर फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

मेंटल है क्या
फिल्म ‘मेंटल है क्या’ की लेखिका कनिका ढिलोन और डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुडी हैं। कंगना रनौत ‘मेंटल है क्या‘ में अपने ऑन-स्क्रीन अवतारों में सबसे अलग दिखने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में दिखाया गया है कि कंगना रनौत को छोटे बालों में दिखाया गया है। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी और इस फिल्म की शूटिंग खत्म करना कंगना रनौत की पहली प्राथमिकता है।

पंगा
डायरेक्टर अश्विनी अइयर तिवारी की फिल्म ‘पंगा’ की रिलीज डेट 26 जनवरी 2020 पहले से ही घोषित की जा चुकी है। कंगना रनौत इस साल तक इस स्पोर्ट ड्रामा की शूटिंग को पूरा कर लेंगी। यहां तक इस फिल्म की दो शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया गया है। फिल्म में पंजाबी सिंगर-एक्टर जस्सी गिल कंगना रनौत के पति का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में कंगना रनौत कबड्डी प्लेयर का किरदार निभाती नजर आएंगी।.

कंगना रनौत बायोपिक
फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ के बाद कंगना रनौत का अगला डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट उनकी खुद की बायोपिक होगी। कंगना रनौत पिछले महीने दिए इंटरव्यू इसकी पुष्टि की दी थी। हिंदी सिनेमा के इतिहास में यह पहली बार कि जब कलाकार स्टार बना हो और खुद की बायोपिक बना रहा हो। इस बायोपिक को केवी विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं, जिन्होंने मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी की स्क्रिप्ट लिखी थी।

यहां देखिए कंगना रनौत का वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।