कंगना रनौत बर्थडे: इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ ये वीडियो, देखकर आप भी कहेंगे – ये ही हैं बॉलीवुड की असली क्वीन

कंगना रनौत के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम शेयर हुआ एक वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि ये एक्ट्रेस बॉलीवुड की असली क्वीन हैं। उनके निडर और बेबाक अंदाज काबिले तारीफ है। इस वीडियो में कंगना की तस्वीरें है। उन तस्वीरों पर एक-एक शब्द में उनके बारे में कहा गया है।

कंगना रनौत (फोटो:इंस्टाग्राम)

कंगना रनौत आज 31 साल की हो गईं हैं। बॉलीवुड की क्वीन कंगना न सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग, बल्कि अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ये हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड से जुड़ा मसला हो या देश का। उनके निडर अंदाज से हर कोई प्रभावित है।

कंगना ने अपने जन्मदिन के मौके पर टीम कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कंगना की कुछ तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखे हैं। साथ ही इस वीडियो को लेकर पोस्ट पर भी कुछ बातें लिखी। ये पढ़कर आप भी यहीं कहेंगे कि वाकई में बॉलीवुड में उनके जैसा कोई नहीं है और ये रियल मायने में क्वीन हैं।

क्या है वीडियो में आप भी जानिए
इस वीडियो में कंगना रनौत की तस्वीरें है। उन तस्वीरों पर एक-एक शब्द में उनके बारे में कहा गया है। जैसे किसी तस्वीर पर उन्हें फैशन आयकन, तो किसी पर अपने जडों से जुड़ी रहने वाली, दरियादिल, निडर, मल्टीटैलेंटेड और सबकी नजरों में छा जाने वाली ऐसे शब्दों से उनकी तारीफ की गई है। इसके अलावा इस पोस्ट पर ये भी लिखा गया है कि कैसे कंगना ने नेपोटिज्म और लिंग भेदभाव उन मुद्दों पर सवाल उठाया और बॉलीवुड इंड्रस्टी को बदलकर रख दिया। ये ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनकी सिंगल एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म ‘मणिकर्णिका’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली औऱ 100 क्लब में शामिल होने वाली मूवी है। उन्हें तीन नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इस वीडियो को देखकर आप भी कंगना के टैलैंट के फैन हो जाएंगे।

जल्द नजर आएंगी राजकुमार राव के साथ
कंगना रनौत जल्द ही एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘मेंटल है क्या’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को प्रकाश कोयलामुडी डायरेक्ट किया है और ये बालाजी के बैनर तले बनी है। ‘मणिकर्णिका’ जैसी ऐतिहासिक फिल्म के बाद कंगना एक बार फिर मसाला मूवी में नजर आएंगी।

वीडियो में देखिए गौरक्षा पर कंगना रनौत का क्या कहना है…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।