कंगना रनौत ने ब्रेड जाम खाकर भी किया है गुजारा, बॉलीवुड की ये क्वीन भोली है, चंचल है, शातिर है या धाकड़ ?

अगर हम कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को विवादों की क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विवाद और कंगना साथ- साथ चलते हैं। वैसे कंगना रनौत एक्टिंग में भी क्वीन हैं। आपने

कंगना रनौत की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

अगर हम कंगना रनौत (Kangna Ranaut) को विवादों की क्वीन कहें तो गलत नहीं होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विवाद और कंगना साथ- साथ चलते हैं। वैसे कंगना रनौत एक्टिंग में भी क्वीन हैं। आपने तनु वेड्स मनु, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स फ़िल्में देखी हैं तो हमारी इस बात आप सहमत होंगे, वो ये कि कंगना को देखकर लगता नहीं कि वो एक्टिंग कर रही हैं। बल्कि ऐसा लगता है जैसे उनसे खुद ब खुद एक्टिंग निकल रही है। कंगना के चेहरे पर चंचलता के साथ- साथ भोलापन भी है। इन्ही खूबियों की वजह से कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही जगह बनाई है।

फ़िल्मी करियर की शुरुवात में कंगना रनौत ने कुछ लोगों का अपना गॉड फादर भी बनाया पर बदले में उन्हें छल ही मिला। यही वजह है कि कंगना के साथ विवाद ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। आइए आपको कंगना की लाइफ से जुड़े कुछ विवादों के बारे में बताते हैं जिनकी वजह से महीनों अभिनेत्री का नाम मीडिया की सुर्ख़ियों में था।

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले कंगना का सामना अंग्रेज़ी भाषा से हुआ। जैसा कि आप जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले ज्यादातर कलाकार एक दूसरे से अंग्रेज़ी में ही बात करते हैं। जिसे इंग्लिश बोलनी नहीं आती उन्हें हेयदृष्टि से देखा जाता है। कंगना को भी इंग्लिश नहीं आती थी, इंग्लिश के लिए कई बार मैडम का मजाक भी उडाया गया। बावजूद इसके अभिनेत्री ने ना केवल फ़िल्में की बल्कि स्टारडम भी हासिल किया। इस बीच कंगना की मुलाक़ात अभिनेता आदित्य पंचोली से हुई। आदित्य ने कंगना को जरीना वहाब से मिलवाया।

देखते ही देखते पंचोली (Aditya Pancholi) परिवार के साथ कंगना का पारिवारिक रिश्ता हो गया। फिर न्यूज़ ये आने लगी कि आदित्य और कंगना ((Kangna Ranaut Movie) के बीच अफेयर है। स बीच कंगना को फिल्में मिलने लगी थीं। इस के पीछे कंगना की अपनी मेहनत थी या आदित्य पंचोली की मदद, कुछ कहा नहीं जा सकता। हाँ,हम आपको इतना जरूर बता सकते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब कंगना को ब्रेड और जाम खाकर भी सोना पड़ा है।

राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज शूटिंग के समय कंगना की नजदीकियां शेखर सुमन के बेटे अध्यन सुमन के साथ बढ़ी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला। कंगना आगे बढ़ गईं। अब बात करते हैं कंगना की फिल्म काइट्स की। इस फिल्म के साथ ही कंगना और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ चुकी थी कि ऋतिक रोशन ने अपनी पत्नी सुजैन से तलाक ले लिया। कंगना का ट्वीटर वाला विवाद तो आपको पता ही है जिसमे सरे आम कंगना ने ऋतिक पर आरोप लगाया था कि तलाक के बाद ऋतिक उनसे शादी करेंगे पर ऐसा नहीं किया। ऋतिक धोखेबाज निकले।

हालांकि इस मामले में ऋतिक का साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन ने दिया। उसके बाद करण जौहर पर कंगना ने भाई भतीजा वाला आरोप लगाया। इस मुद्दे पर तो बॉलीवुड का दो हिस्सों में बट गया था। एक ग्रुप कंगना का बन गया तो दूसरा ग्रुप करण जौहर के साथ था।

इसलिए हमने कंगना को विवादों का क्वीन कहा। कंगना के साथ अगला कौन सा विवाद होने वाला है ये तो हम आपको अभी नहीं बता सकते पर इतना जरूर बता सकते हैं कि कंगना की पिछली फिल्म मणिकर्णिका ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है और उनकी आगामी फिल्मों की झलक बताती है कि इस बार के सारे अवार्ड कंगना के नाम होने वाले हैं।

बता दें कि कंगना रनौत की दो फ़िल्में ट्रेंड में हैं जिसका फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। एक राजकुमार राव के साथ जजमेंटल है क्या और दूसरी है धाकड़। एक फिल्म और है जिसकी शूटिंग चालू है। फिल्म का नाम है पंगा। इनकी फिल्मों के नाम भी कंगना की तरह विवादित लगते हैं। है ना…

वीडियो में देखें जजमेंटल है क्या फिल्म का ट्रेलर 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।