#MeToo: कंगना रनौत ने कहा- रितिक रोशन का हो बॉलीवुड से बायकॉट

कंगना रनौत ने रितिक रोशन पर साधा निशाना, बोली मिलनी चाहिए सजा...

मणिकर्णिका फिल्म की हिरोईन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने विकास बहल के बाद रितिक रोशन (Hrithik Roshan) पर निशाना साधा है। #MeToo मूवमेंट के तहत उन्होंने एक बयान दिया था कि बीवियों को ट्राफी की तरह रखने वाले रितिक रोशन( Hrithik Roshan)  को सजा मिलनी चाहिए। उनके साथ किसी को भी काम नहीं करना चाहिए।

जी न्यूज की एक्सक्लूसिव बातचीत में कंगना (Kangana Ranaut)  ने कहा, ‘विकास बहल के साथ जो रहा है वो सही हो रहा है। लेकिन फिल्म इंड्रस्ट्री में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो महिलाओं के साथ सही व्यवहार नहीं करते। महिलाओं का शोषण करते हैं,उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। रितिक रोशन का नाम लेते हुए कगंना कहती हैं ऐसे लोगों को बस जिंदगी में खूबसूरत जवान लड़की चाहिए। जिसे वो मिस्ट्रेस रखैल बनाकर रखते हैं। उन्हें बॉलीवुड से बायकॉट कर देना चाहिए।

कंगना ने निर्देशक विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस के बाद कंगना और विकास की कहानी ने #MeToo आंदोलन को हवा दिया है। हालांकि 2015 में विकास बहल (Vikas Bahl)  पर फैंटम पिक्चर की एक महिला कर्मचारी ने भी इस तरह के आरोप लगाए और फिर कंपनी छोड़ दी। इस घटना के खुलासे के बाद कंगना ने समर्थन में यह बात रखी है।

कंगना के सपोर्ट में रितिक रोशन

विकास बहल पर लगे आरोपों के बाद रितिक रोशन कंगना के सपोर्ट में नजर आए थे। इसके चलते उन्होंने विकास बहल को लेकर बयान दिया था। हालांकि ऋतिक ने तो साफ तौर पर कहा था कि ऐसा नहीं हो सकता है। मैं ऐसे लोगों के साथ काम नहीं कर सकता हूं। हालांकि इन आरोपों पर विकास बहल की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं मिली है।

कंगना का आरोप

कंगना रनौत ने कहा, ‘क्वीन की शूटिंग के दौरान विकास बहल मुझे कसकर पकड़ लेते थे। इसके बाद वह अपना चेहर मेरे गर्दन पर रगड़ते और मेरे बालों को सूंघते। वह इतना कसकर पकड़ते थे कि उनसे छुड़ा पाना मुश्किल होता था। इस दौरान वह सेक्स की बातें किया करते थे। इतना ही नहीं वह बताते थे कि हर दिन नई लड़कियों के साथ संबंध बनाते हैं… हालांकि इन बातों से मैं बहुत डर चुकी थी। फिर वह हर दिन मेरे साथ ऐसा करते थे। विकास कहते थे कि कंगना के बालों की खुशबू उनको अच्छी लगती है।’

वेल अब कंगना के इस बयान पर ऋतिक रोशन की क्या प्रतिक्रिया आती है वो तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। लेकिन आपको कंगना के इस बयान पर क्या कहना है हमें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।