कंगना रनौत का सपना हुआ आख़िरकार पूरा

देखिए, इतने दिनों तक किसके लिए व्याकुल हुई थी कंगना रनौत

देखिए, इतने दिनों तक किसके लिए व्याकुल हुई थी कंगना रनौत

कंगना रनौत का सपनों का घर बन कर तैयार हो गया है। उन्होंने अपने मनाली के इस घर में प्रवेश कर लिया है। गृह प्रवेश से पहले बुधवार को परिवार वालों के साथ कंगना ने पूजा पाठ किया।कंगना के माता-पिता कुल पुरोहित को साथ लेकर मंगलवार रात ही मंडी जिला के बलद्वाड़ा से मनाली पहुंच गए थे। हालांकि कंगना ने नवरात्रों के दिनों में हवन पाठ करने की योजना बनाई थी लेकिन समय और शूटिंग में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में फेरबदल करना पड़ा। कंगना का आशियाना पिछले साल ही बन कर तैयार हो गया था। जनवरी महीने में कंगना सुकून के पल बिताने मनाली आईं थीं और 6 से 12 जनवरी तक यहीं पर रुकी थीं।

मनाली में आशियाना बनाने से पहले कंगना इंगलैंड में घर बनाकर रही थीं लेकिन पर्यटन नगरी की सुंदरता से प्रभावित होकर उन्होंने यहीं बसने का निर्णय लिया। सिमसा के शालू कंचन ने बताया कि कंगना के गांव पहुंचने पर ग्रामीण खुश हैं। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना एक सप्ताह के लिए घर आई है, हवन व पूजा-पाठ की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। कंगना एक दिन बलदवाड़ा में रहीं जबकि मंगलवार रात को मनाली पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह 2 दिन मनाली में रुकने के बाद मुम्बई वापस लौट जाएंगी।

इस दौरान कंगना ने भांजे पृथ्वी के साथ भी खूब मस्ती की। कंगना ने चार साल पहले मनाली यहां जमीन खरीदी थी। पहले वह इंग्लैड में घर बनाना चाह रही थीं लेकिन बाद में उनका मन बदला और मनाली में ही बसने का निर्णय लिया। कंगना के घर का निर्माण मुंबई के कारीगरों और डिजाइनरों ने किया है। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना एक हफ्ते के लिए घर आई थी। पूजा-पाठ की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई थी। वह एक दिन बलद्वाड़ा में रही उसके बाद मनाली आ गई। गृह प्रवेश करने के बाद कंगना मुंबई लौट गई हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.