कंगना रनौत के कठपुतली कहने पर भड़कीं आलिया भट्ट, कहा- मीडिया के सामने नहीं खुद मिलकर दूंगी जवाब

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच शब्दों का युद्ध चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आलिया भट्ट ने कहा कि कंगना रनौत के कमेंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

आलिया भट्ट और कंगना रनौत। (साभारः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में कंगना रनौत ने आलिया भट्ट जैसी कई एक्ट्रेस पर उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी’ को सपोर्ट नहीं करने के लिए निशाना साधा था। इस पर आलिया भट्ट  रिएक्शन देने पर मजबूर हो गई हैं। आलिया भट्ट ने कहा कि वह इस विवाद में नहीं फंसना चाहती हैं।

आलिया भट्ट ने कहा कि कंगना रनौत के कमेंट से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंगना रनौत इसे अन्यथा नहीं लेंगी। हालांकि कंगना रनौत को जब इस कमेंट का पता चला तो उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आलिया भट्ट से महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रवाद पर बनी इस फिल्म की रीढ़ की हड्डी बनना और सपोर्ट करने के लिए कहा था।

आलिया भट्ट करण जौहर की कठपुतली

कंगना रनौत ने कहा कि वह आलिया भट्ट को सफल एक्ट्रेस नहीं मानती, वह बस पैसा बनाना जानती हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि आलिया भट्ट का अस्तित्व सिर्फ करण जौहर की कठपुतली होने के नाते है। अब इस पर आलिया भट्ट ने कंगना रनौत के इस आरोप पर रिएक्शन दिया है। डीएनए के इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा कि वह कंगना रनौत से व्यक्तिगत रूप से इस मामले पर बात करेंगी, मीडिया के सामने नहीं।

अपने दम पर यहां तक पहुंची कंगना रनौत

आलिया भट्ट ने इस दौरान कंगना रनौत के काम की तारीफें की। उन्होंने कहा कि वह कंगना रनौत की फिल्मों की च्वॉइस और उनकी बेबाकी के लिए उनकी फैन हैं। आलिया ने कहा कि वह कंगना रनौत द्वारा की गई ऐसे कठोर कमेंट के डिजर्व नहीं करती। उन्होंने कहा कि वह कंगना रनौत की बहुत इज्जत करती हैं क्योंकि वह अपने दम पर यहां तक पहुंची हैं।

यहां देखिए कंगना रनौत का इंटरव्यू

देखिए आलिया भट्ट की तस्वीरें… 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।