Kanika Kapoor: कनिका कपूर ने लखनऊ में जिस पार्टी में की थी शिरकत, उस पार्टी का एक्सलूसिव वीडियो हुआ वायरल

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने कोरोनावायरस की शिकार होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं।

कनिका कपूर फोटो (इंस्टाग्राम)

Kanika Kapoor: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोनावायरस (Coronavirus) की शिकार हो गई हैं। कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलचस्प यह है कि कनिका कपूर का वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कनिका लखनऊ के उस पार्टी में गाना गाते हुए नजर आरही है जिस पार्टी में उन्होनें शिरकत की थी। कनिका कपूर की कोरोनावायरस की जॉच पॉजिटिव आई है।

यही नहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे तथा बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह की फोटो भी उनके साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दे, कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने कोरोनावायरस की शिकार होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर देते हुए लिखा था, ‘सभी को नमस्कार, पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे, मैंने खुद की जांच कराई और यह Covid 19 पॉजिटिव आया है। मेरा परिवार और मैं अभी पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और आगे बढ़ने के तरीके के बारे में चिकित्सा सलाह को फॉलो कर रहे हैं। इन दिनों इन लोगों के साथ मैंने संपर्क साधा है, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मुझे एयरपोर्ट पर सामान्य प्रक्रिया के अनुसार 10 दिन पहले स्कैन किया गया था जब मैं घर वापस आई, तो लक्षण केवल 4 दिन पहले विकसित हुए हैं।

कनिका कपूर का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं।साल 1997 में जब कनिका 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उन्होनें शादी रचाई थी और इनके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया। जिसके बाद में सिंगर सिंगल मदर बनके अपने बच्चों के साथ रह रहीं हैं।

 ये भी पढ़े: Kanika Kapoor: कोरोना को लेकर चर्चा में आईं कनिका कपूर, मात्र 18 साल की उम्र कर ली शादी और…

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: