कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धाजंलि

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) का 39 वर्ष की आयु में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें शनिवार को सीने में दर्द महसूस हुआ और रविवार को दिल का दौरा पड़ा।

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा की तस्वीर

Kannada actor Chiranjeevi Sarja passes away: कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) का 39 वर्ष की आयु में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें शनिवार को सीने में दर्द महसूस हुआ और रविवार को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, उन्होंने हॉस्पिटल में ही आखरी सांस ली। चिरंजीवी के देहांत (Chiranjeevi Sarja Death) से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहार है।

एक्टर्स और उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि कल उनका आखरी दर्शन करने के लिए उनके घर के बाहर उनके फैंस की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। चिरंचीवी सारजा कन्नड़ फ़िल्मों के फेमस एक्टर जो थे।

प्रियामणी ने ट्वीट कर लिखा, ‘चिरंजीवी के जाने की ख़बर सुनकर गहरा धक्का लगा है। उनके मुस्कुराते चेहरे को कभी नहीं भूल सकते हैं। मेरी उनके परिवार के प्रति सहानभूति है।’ प्रियामणी के अलावा एक्टर विलास नायक और क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी चिरंचवी को श्रद्धांजलि दी है। अनिल ने उनके जाने को गहारा आधात बताया है और उनकी परिवार के प्रति सदभावाना व्यक्त की है।

वहीं अनिल कुंबले ने भी ट्वीट कर दुःख व्यक्त की है।

आपको बता दें कि वह एक फ़िल्मी परिवार से आते थे। वे एक्टर ध्रुव सारजा के बड़े भाई थे। चिरंजीवी शादीशुदा थे। उनकी पत्नी का नाम मेघना राज है।