कन्नड़ स्टार यश और राधिका पंडित के घर आई नन्हीं परी, बेटी के जन्म पर फैंस दे रहे बधाई

कन्नड़ स्टार यश और राधिका पंडित माता-पिता बन चुके हैं। रविवार को उनके घर में लक्ष्मी यानी बेटी ने जन्म लिया। 2006 में यश और राधिका ने शादी की थी।

सैंडलवुड स्टार के नाम से मशहूर कन्नड़ एक्टर्स यश और राधिका पंडित माता-पिता बन चुके हैं। रविवार को उनके घर में लक्ष्मी यानी बेटी ने जन्म लिया। बेंगलुरु के निजी अस्पताल में राधिका ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। राधिका ने रविवार को यश के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा है ‘बिग डे।’ फोटो में यश उन्हें फोरहेड पर किस करते नजर आ रहे हैं। बच्ची के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

कुछ दिनों पहले यश और राधिका ने ‘बेबी शॉवर’ कार्यक्रम रखा था। पूरे रीति-रिवाज के साथ यह फंक्शन मनाया गया था। यश और राधिका ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की थीं। रविवार को उनके घर बेटी के जन्म के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया के जरिए विश कर रही हैं। कुछ लोगों को रिप्लाई करते हुए यश उन्हें धन्यवाद कह रहे हैं।

राधिका पंडित से शेयर की फोटो…

9 दिसंबर, 2006 को यश और राधिका पंडित ने की थी शादी

बताते चलें कि 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद यश और राधिका ने 9 दिसंबर, 2006 को शादी कर ली थी। कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा और उनके सुपुत्र और सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी भी शादी में शरीक हुए थे। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे- अंबरीश, उपेंद्र, सुदीप, रविचंद्रन और प्रेम भी यश और राधिका की शादी में शामिल हुए थे।

पहली बार ‘नंदागोकुल’ के सेट पर मिले थे यश और राधिका

बताया जाता है कि यश और राधिका पहली बार ‘नंदागोकुल’ के सेट पर मिले थे। रील लाइफ में पहली बार उनकी जोड़ी फिल्म ‘मोगिना मनासु’ में देखने को मिली थी। फिल्म में उनकी जोड़ी और एक्टिंग को काफी सराहा गया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए और अगस्त 2016 में गोवा में सगाई के बाद उसी साल दिसंबर में उन्होंने शादी कर ली।

यश और राधिका को फैंस दे रहे बधाई…

वीडियो में  देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी सारी जानकारी…

देखिए यश और राधिका की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।