विवादों से घिरे कपिल शर्मा अब ग्रीस में मना रहे अपना हॉलिडे, गर्लफ्रेंड गिन्नी भी साथ में

कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ दिखे कपिल शर्मा

मशहूर कमीडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ ग्रीस में हॉलिडे मना रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही कपिल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ ग्रीस में हैं। कपिल से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘उनके साथ उनकी मंगेतर गिन्नी भी हैं और फिलहाल वो कुछ हफ्तों तक वहीं रहेंगे। कपिल अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान दे रहे हैं और वो कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं।

विवादों से घिरे कपिल शर्मा अब ग्रीस में मना रहे अपना हॉलिडे, गर्लफ्रेंड गिन्नी भी साथ में

आपको बता दें कि जब कपिल शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था तो उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। कपिल को देखकर लग रहा था कि उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि कपिल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उन्होंने हेल्दी डायट लेना शुरू कर दिया है। फिलहाल वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ग्रीस में हैं। हालांकि अभी तक उनके हॉलिडे की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

कॉन्ट्रोवर्सी के बाद अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ दिखे कपिल शर्मा

दो महीने के ब्रेक के बाद कपिल सोशल मीडिया पर वापस आ गए हैं। पिछले एक साल से कपिल विवादों में फंसे हैं गौरतलब है कि कमीडियन कपिल शर्मा पिछले काफी समय से विवादों में चल रहे हैं। इस साल कपिल शर्मा ‘फैमिली टाइम’ शो के साथ लौटे मगर उनके हाथ कोई सफलता नहीं मिली। जल्द ही इस शो को ऑफएयर कर दिया गया। इतना ही नहीं कपिल के स्वास्थ्य के कारण शो की शूटिंग बंद करनी पड़ी थीं। हाल ही में एक पत्रकार के साथ हुई उनकी लड़ाई उनके नए शो की असफलता का कारण बताया गया। जिसके बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे। कुछ दिनों पहले एक पत्रकार के साथ उनका गाली-गलौज वाला ऑडियो भी वायरल हुआ था।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.