करण जौहर आज अपने बच्चों का मना रहे हैं दूसरा जन्मदिन, नेहा धूपिया ने यश-रूही के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर करण जौहर के बच्चों रूही और यश को जन्मदिन की बधाई दी है। करण जौहर 2017 में सरोगेसी के जरिए दो बच्चों के पिता बने थे। आज उन दोनों बच्चों का जन्मदिन है।

करण जौहर के बच्चों के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी। (साभारः नेहा धूपिया इंस्टाग्राम)

नेहा धूपिया ने सोशल मीडिया पर करण जौहर के बच्चों रूही और यश को जन्मदिन की बधाई दी है। नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर जिस तस्वीर को शेयर किया उसमें करण जौहर अपनी मां और बच्चों के साथ हैं। इसके अलावा नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ उनकी बेटी मोहर भी है। नेहा धूपिया की बेटी मोहर करण जौहर की मां की गोद में है।

नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए ल‍िखा, ‘मेरे प्यारे रूही और यश, मैं हमेशा उस समय को याद करती हूं जब पहली बार तुमसे मिली थी और तुम दोनों बहुत तेज रो रहे थे। बेबी मैं आपके जन्मद‍िन के सेल‍िब्रेशन के मौके पर बिजी रहने की वजह से शायद यहां नहीं रहूंगी, लेकिन जल्द ही मिलना होगा।’ नेहा धूपिया करण जौहर के बच्चों को भी बहुत प्यार करती हैं।

सरोगेसी के जरिए बने पिता

आपको बता दें कि करण जौहर 2017 में सरोगेसी की जरिए 7 फरवरी को पिता को बने थे। उन्होंने बच्चों का नाम अपने मां रूही और पिता यश के नाम पर रखा था। दोनों बच्चे बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। करण जौहर अक्सर उनको अपने साथ लेकर जाते हैं। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

यहां देखिए नेहा धूपिया का पोस्ट

आज होगी ग्रैंड पार्टी

कहा जा रहा है कि करण जौहर ने यश और रूही के जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी का प्‍लान किया हुआ है, जिसमें स्‍टार किड्स के साथ-साथ उनके दोस्त भी शामिल हो सकते हैं। पिछले साल यश और जूही के पहले जन्मदिन पर करण जौहर ने ग्रैंड पार्टी रखी थी जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्च की बेटी आराध्या, शाहरुख खान के बेटे अबराम के साथ कई और स्टार किड्स इस पार्टी का हिस्सा बने थे।

यहां देखिए करण जौहर का वीडियो…

यहां देखिए नेहा धूपिया की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।